संत हिरदाराम नगर में गुरुद्वारे का चंदा मांगने के बहाने एक बुजुर्ग से ₹5 हज़ार नगद एवं सोने की अंगूठी छीनकर बदमाश चंपत हो गए

संत हिरदाराम नगर
 संत हिरदाराम नगर में गुरुद्वारे का चंदा मांगने के बहाने एक बुजुर्ग से ₹5 हज़ार नगद एवं सोने की अंगूठी छीनकर बदमाश चंपत हो गए। बदमाशो का चेहरा सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गया है। घटना बैरागढ़ के सतगुरु अपार्टमेंट की है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपी कैद हुए हैं। हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिए है।

जानकारी के अनुसार फ्लैट सतगुरु अपार्टमेंट बैरागढ़ निवासी रामचंद खटवानी सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने फ्लैट में अकेले थे। उनके पुत्र अपने काम पर गए थे, प्राइवेट स्कूल में टीचर बहू भी ड्यूटी पर गई थीं। दोपहर करीब एक घर के घर की घंटी बजी।

ये भी पढ़ें :  हर सड़क, हर पुल, हर परियोजना—जनता के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने की हमारी संकल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

80 साल के बुजुर्ग रामचंद ने दरवाजा खोला तो सामने पगड़ीधारी दो व्यक्ति खड़े नजर आए। उन्होंने बुजुर्ग से गुरुद्वारे के लिए चंदा मांगा। कुछ सोचकर रामचंद चंदा देने के लिए तैयार हो गए और दरवाजा खुला छोड़कर पैसे लेने भीतर वाले कमरे में चले गए।

मौका मिलते ही दोनों व्यक्ति भी घर में घुस गए और उनके पीछे-पीछे भीतर वाले कमरे तक पहुंच गए। दोनों आरोपियों ने कमरे की टेबिल पर रखा पर्स उठा लिया। उसमें रखे पांच हजार रुपए नगद निकाल लिए और रामचंद खटवानी की सोने की अंगूठी भी डरा- धमकाकर उतरवा ली। मौत का भय दिखाकर दोनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। डराया धमकाया भी

ये भी पढ़ें :  MP के लाखों श्रमिकों-कर्मियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें खाते में कितनी बढ़कर आएगी राशि?

रामचंद ने अपने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने उन्हें डरा-धमकाकर सोफे पर बिठा दिया था। बदमाशों के भागने के बाद मारे डर के करीब दस मिनट तक वह सोफे पर ही बैठ रहे। उसके बाद उन्हें समझ में आया कि बदमाश उनके पैसे व अंगूठी ले गए हैं।

ये भी पढ़ें :  अब बीमा कारोबार में उतरी पतंजलि! IRDAI से मिली मंजूरी, ₹4,500 करोड़ की बड़ी डील पूरी

लिहाजा वह किसी तरह अपने फ्लैट से उतरकर नीचे रोड पर आ गए। वहां उन्हें कोई नहीं दिखा। तब उन्होंने स्वजनों को पूरा मामला बताया तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment