स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा : कंवर ढिल्लों

मुंबई,

अभिनेता कंवर ढिल्लों का कहना है कि स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।

स्टार प्लस के शो 'उड़ने की आशा' के नये प्रोमो ने फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया है! जब दर्शकों को लगने लगा था कि सचिन और साइली की कहानी अब समझ आ रही है, तभी देशमुख परिवार की अचानक आई अमीरी ने सबकुछ उलटा-पुलटा कर दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक पल में उनकी किस्मत बदल गई, जो परिवार अब तक पैसों की तंगी से जूझ रहा था, वो अचानक शाही अंदाज में एंट्री कैसे ले रहा है। ये बदलाव सिर्फ चौंकाने वाला नहीं, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर रहा है। उनके इस अचानक से अमीर बनने के पीछे का राज़ क्या है।

ये भी पढ़ें :  हर शॉट के बाद ऑक्सीजन मास्क! बेहद मुश्किल हालात में शूट हुआ ‘धुरंधर’ का Fa9la सॉन्ग

शो में सचिन का किरदार निभा रहे कन्वर ढिल्लों आने वाले एपिसोड्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा,दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।पूरे शो में लोग यह सोचते रहेंगे कि आगे क्या होगा। मैं ज्यादा कुछ रिवील नहीं करना चाहता, लेकिन यह पूरा सीन पागलपन से भरपूर होने वाला है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक ये एपिसोड्स देखें।

ये भी पढ़ें :  मार्क जुकरबर्ग का बड़ा खुलासा: स्मार्टफोन की जगह लेगा नया डिवाइस, न छूना पड़ेगा न पकड़ना!

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment