मोहन यादव सरकार पर बढ़ता कर्ज! 15 दिन में दूसरी बार 6 हजार करोड़ का उधार, कुल कर्ज 47 हजार करोड़ पार

भोपाल

 राज्य सरकार ने 15 दिनों के भीतर दूसरी बार 6000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इससे पहले 18 फरवरी को भी सरकार ने इसी राशि का ऋण लिया था। इस वित्तीय वर्ष में अब तक सरकार कुल 47,000 करोड़ रुपये का कर्ज उठा चुकी है।

लगातार बढ़ रहा कर्ज राज्य सरकार अगस्त 2024 से अब तक हर महीने बाजार से कर्ज ले रही है। वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह ऋण विकास परियोजनाओं और अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए लिया गया है।

कर्ज सीमा के भीतर लेने का दावा वित्त विभाग ने बताया कि यह कर्ज वित्तीय नियमों के तहत लिया गया है और सरकार के बजटीय प्रबंधन के दायरे में आता है। हालांकि, विपक्ष ने सरकार की ऋण नीति पर सवाल उठाए हैं और इसे राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए चिंताजनक बताया है।

ये भी पढ़ें :  21630 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़कें देंगी सुविधाएं, 20 हजार बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा

प्रदेश सरकार अगस्त 2024 से अब तक हर महीने बाजार से कर्ज ले रही है। वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह ऋण विकास परियोजनाओं और अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए लिया गया है। यह कर्ज वित्तीय नियमों के तहत लिया गया है और सरकार के बजटीय प्रबंधन के दायरे में आता है। हालांकि, विपक्ष ने सरकार की ऋण नीति पर सवाल उठाए हैं और इसे राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए

कर्ज का उपयोग और भविष्य की योजना सरकार का कहना है कि यह ऋण बुनियादी ढांचे, बिजली क्षेत्र और कल्याणकारी योजनाओं में खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही, राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कर्ज की अदायगी की योजना भी बनाई जा रही है ताकि वित्तीय संतुलन बना रहे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला ‘रक्षक पाठ्यक्रम’, 6 विश्वविद्यालयों ने किया एमओयू

मुफ्तखोरी की योजनाओं को पूरा करने में जा रहा कर्ज का एक बड़ा हिस्सा

    वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार अगस्त 2024 से अमूमन हर माह नियमित रूप से बाजार से कर्ज उठा रही है।

    वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए कर्ज लिया जा रहा है।

    यह राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम में निर्धारित सीमा के भीतर है। सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात में तीन प्रतिशत तक कर्ज ले सकती है।

    आधा प्रतिशत और कर्ज बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में अधोसंरचना सुधार के काम करने पर लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  अवैध ब्लास्टिंग में जॉच कर कार्यवाही करने का दिया ADM ओर SDM ने आश्वासन

    राज्य सरकार द्वारा लिए जाने वाले कर्ज का एक बड़ा हिस्सा मुफ्त की योजनाओं को पूरा करने में ही चला जाता है। वर्ष 2024-25 में सरकार 65 हजार करोड़ रुपये तक कर्ज ले सकती है।

वित्तीय वर्ष 24-25 में लिया कर्ज

वर्ष- कर्ज (राशि करोड़ में)

    06 अगस्त 2024- 5,000
    27 अगस्त 2024- 5,000
    24 सितंबर 2024- 5,000
    08 अक्टूबर 2024-5,000
    26 नवंबर 2024 – 5,000
    24 दिसंबर 2024 -5,000
    31 दिसंबर 2024 – 5,000
    18 फरवरी 2025 -6,0000
    4 मार्च 2025- 6,000

कुल – 47 हजार करोड़ रुपये

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment