संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में बढ़ाई सुरक्षा, अनावश्यक व्यक्तियों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

 उमरिया

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में है संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र (Sanjay Gandhi Vidyut Taap Kendra), भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात को ध्यान रखते हुए विद्युत केंद्र की सीमा में अनावश्यक व्यक्तियों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

एहतियातन लिया गया फैसला
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं अनावश्यक व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों (Security Agencies) ने एहतियातन यह फैसला किया है। ताकि संभावित खतरे से केंद्र की सुरक्षा सुरक्षित की जा सके।

ये भी पढ़ें :  आठ महीने पहले नसबंदी कराने आई महिला की मौत, काटजू अस्पताल के अधीक्षक सहित पांच पर FIR

उच्चस्तरीय निर्देशों के तहत लिया निर्णय

ताप विद्युत केंद्र (Sanjay Gandhi Thermal Power) की सुरक्षा को लेकर केंद्र के मुख्य अभियंता का कहना है कि जबलपुर से मिले उच्चस्तरीय निर्देशों के तहत यह निर्णय लिया गया है। देश की सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। ऐसे में केंद्र की कॉलोनी सहित पुरे परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें :  दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

प्राधिकृत व्यक्तियों को ही मिलेगी एंट्री
उनका कहना है कि अब यहां अनावश्यक लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। वहीं केवल प्राधिकृत लोग ही यहां प्रवेश कर सकेंगे। यहां मौजूद कर्मचारियों और निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग करें। परिसर के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  भाजपा की बढ़ती सामाजिक स्वीकार्यता का परिणाम और प्रमाण दिल्ली विजय: डॉ राघवेंद्र शर्मा

अफवाह पर न दें ध्यान
विद्युत केंद्र (Sanjay Gandhi vidyut Taap kendra) प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे संयम रखें और अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। इस समय संयम और जागरुकता ही सबसे बड़ा हथियार है। सभी को मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय में सहयोग करना चाहिए। केंद्र के साथ ही राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति प्रशासन जागरूक और प्रतिबद्ध है। सुरक्षा के मद्देनजर ये कदम उठाया है, ये अस्थाई व्यवस्था है।

Share

Leave a Comment