भोपाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने लगाए विवादित पोस्टर, लिखा है ‘अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा’

भोपाल

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध देश भर में हो रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिन्दू संगठनों ने कुछ ऐसे पोस्टर और बैनर लगा दिए हैं, जो विवादित हैं. विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने भोपाल में जो पोस्टर लगाए हैं, उनपर लिखा है- 'अब तो नाम पूछना पड़ेगा'.

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले में धर्म पूछकर और कलमा पढ़ाकर निर्दोष लोगों को मारने की बात सामने आई थी. 26 लोगों को उनका धर्म पूछकर तब मार दिया गया, जब वे कलमा नहीं पढ़ सके. इसको लेकर भोपाल में भी आक्रोश जारी है. इस बीच भोपाल में लगे पोस्टर्स पर लिखा गया है- 'आदत डालिए नाम पूछने की, बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा.'

ये भी पढ़ें :  गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों का तिरुपति से पशुपतिनाथ तक का सपना तबाह हो गया

भोपाल की सड़कों और चौराहों पर लगे इन पोस्टर्स के जरिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आक्रोश जताया है. इस पोस्टर पर करनाल के विनय नरवाल और उनकी पत्नी की वह तस्वीर छपी है, जिसे देखकर सभी दहशत में आ गए थे. पहलगाम में जब आतंकियों ने विनय नरवाल को गोली मार दी थी और उनकी पत्नी उनके बगल में बैठी थीं, वह तस्वीर हिन्दू संगठनों ने अपने पोस्टर के लिए इस्तेमाल की है.

ये भी पढ़ें :  स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री काश्यप

भोपाल बंद का हुआ था आह्वान
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भोपाल में 26 तारीख को विरोध दर्ज करते हुए भोपाल बंद का आह्वान किया गया था. शनिवार को आधे दिन के लिए बाजार बंद रखा गया था और सड़कों पर सन्नाटा पसरा था. केवल आवश्यक सेवाएं ही जारी थीं.

ये भी पढ़ें :  लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त घोषित, इस तारीख को आएंगे खातों में ₹1500

इससे पहले दिवाली पर भी बजरंग दल ने एक विवादित पोस्टर लगाया था जिसमें लिखा था कि त्योहार का सामान हिन्दू भाइयों से ही खरीदें. 'अपना त्योहार अपनों से व्यवहार' टैगलाइन देकर बजरंग दल ने पोस्टर पर लिखा था कि दीपावली का सामना उन्हीं से खरीदें जो आपकी खरीदी से दीपावली मना सकें.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment