IND vs IRE: जून में आयरलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली

भारतीय टीम इस साल जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी। बीसीसीआई  ने शनिवार को इस दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरे पर भारत और आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 26 जून से होगी।

बेलफास्ट में खेले जाएंगे दोनों मैच
भारत और आयरलैंड टीम के बीच दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे। भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट में मैच खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम 2018, 2022 और 2023 में आयरलैंड का दौरा कर चुकी है।

ये भी पढ़ें :  विनीसियस का जलवा बरकरार, रियल मैड्रिड ने बेनफिका को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री

टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट
हेड टू हेड में भारत का दबदबा

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया का दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच 2009 से 2024 के बीच 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और सभी मैच भारत ने जीते हैं। आयरलैंड टीम अभी तक भारत को टी20 इंटरनेशनल में हरा नहीं पाई है।

ये भी पढ़ें :  BCCI का बड़ा कदम: युवा खिलाड़ियों को तराशेंगे अनिल कुंबले, जहीर खान और हरभजन सिंह

आयरलैंड के बाद इंग्लैंड दौरा
आयरलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यानी भारतीय टीम 16 दिनों के अंदर 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

इंग्लैंड दौरे का टी20 शेड्यूल
पहला टी20: 1 जुलाई
दूसरा टी20: 4 जुलाई
तीसरा टी20: 7 जुलाई
चौथा टी20: 9 जुलाई
पांचवां टी20: 11 जुलाई

ये भी पढ़ें :  इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद BCCI सख्त, गौतम गंभीर की कुर्सी पर खतरा? खिलाड़ियों पर भी हो सकती है कार्रवाई

वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 14 जुलाई
दूसरा वनडे: 16 जुलाई
तीसरा वनडे: 19 जुलाई

व्यस्त रहेगा भारतीय टीम का शेड्यूल
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे को मिलाकर भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। टीम को कम समय में लगातार मैच खेलने होंगे, जो खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती भी होगी।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment