आज धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे, रोहित शर्मा की फिटनेस पर सबकी नजर

धर्मशाला
 भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत आज से कर रही है। इसके साथ ही टीम अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा की मैच फिटनेस की परीक्षा होगी। आईपीएल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रोहित 5 मैच नहीं खेल पाए थे। आईपीएल में इंजरी से वापसी करने के बाद रोहित ने फील्डिंग नहीं की थी। 50 ओवर के मैच में बैटिंग और फील्डिंग करके रोहित अपनी फिटनेस साबित करना चाहेंगे।

टीम इंडिया में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी
विराट कोहली को आईपीएल फाइनल में इंजरी हुई थी। इसकी वजह से वह इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। इसके साथ ही हार्दिक पंड्या भी सीरीज शुरू होने से ठीक पहले बाहर हो गए। ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी पर सभी की नजरें हो सकती हैं। टीम इंडिया में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव को भी जगह मिली है।

ये भी पढ़ें :  आईएसएल: ईस्ट बंगाल पर दबदबा बरकरार रखने उतरेगा मोहन बागान सुपर जायंट

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे 13 जून (शनिवार) को खेला जाएगा।

भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा?
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे होगा।

भारत और अफगानिस्तान के पहले वनडे मैच की शुरुआत कितने बजे से होगी?
यह वनडे मुकाबला डे-नाइट होगा। इसकी शुरुआत भारतीय समय अनुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगी।

ये भी पढ़ें :  दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 233 रनों से रौंदा, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले वनडे का लाइव टेलीकास्टर कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर फैंस भारत और अफगानिस्तान के पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।

भारत और अफगानिस्तान के पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लेटफॉर्म पर होगी?
भारत और अफगानिस्तान के पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर दिखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें :  संजू-तिलक के जोरदार शतकों ने रचा इतिहास... ऐसा करने वाले बने दोनों पहले बल्लेबाज

इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment