टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा इंदौर नगर निगम

 इंदौर

 इंदौर में पानी का टैक्स (जल कर) न चुकाने वालों की मुश्किल बढ़ सकती है। बकायादारों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी है। जलकर वसूली के लिए इंदौर नगर निगम प्रशासन 6 जनवरी से विशेष अभियान चलाएगा। लंबे समय से बिल न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इंदौर नगर निगम क्षेत्र में 1.89 लाख नल कनेक्शन हैं। इनमें से 60 हजार नल कनेक्शन अनियमित हैं। नगर निगम को एक साल से पानी का टैक्स जमा नहीं किया। 60 हजार कनेक्शनधारियों पर करोड़ों रुपए बकाया हैं।

ये भी पढ़ें :  तकनीक और परंपरा के संगम से सिंहस्थ-2028 को मिलेगा स्मार्ट स्वरूप

वन टाइम सेटलमेंट योजना से मिलेगी राहत
इंदौर नगर निगम ने जलकर वसूली के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम भी शुरू की है। बकायादार बकाया राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा एक साथ भुगतान कर अपना नल कनेक्शन नियमित करवा सकते हैं। यानी 50 प्रतिशत राशि की छूट ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  इंदौर नगर निगम शुरू करेगा ‘कैब सर्विस’, कम पैसों में कर सकेंगे यात्रा

वाटर टैक्स के 400 करोड़ बताया
इंदौर में वाटर टैक्स के 400 करोड़ रुपए बताया हैं। इनकी वसूली के लिए नगर निगम प्रशासन ने वन टाइम सेटलमेंट योजना शुरू की है, लेकिन यह स्कीम बहुत प्रभावी नहीं रही। महज 45 करोड़ रुपए ही नगर निगम के खाते में जमा हो पाई है।

ये भी पढ़ें :  इंदौर नगर निगम की 7,500 सफाई मित्रों के लिए बड़ी घोषणा, हर महीने 1,000 रुपये अतिरिक्त स्वास्थ्य मद में दिए जाएंगे

अब सख्त कार्रवाई करने का निर्णय
इंदौर नगर निगम ने बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। 6 जनवरी से अलग-अलग इलाकों में शिविर लगाकर जलकर की बताया राशि जमा कराई जाएगी। शुल्क न चुकाने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment