Indore News : डेढ़ साल के मासूम की सांस नली में अटकी चाय, इलाज शुरू करने के कुछ ही मिनट बाद हो गई मौत

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 07 अगस्त, 2023

क्या चाय की वजह से किसी की जान जा सकती है? हां, इंदौर में ऐसा हुआ है। डेढ़ साल के मासूम की जान चाय की वजह से हो गई। चाय उसकी सांस नली में अटक गई थी। सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के साथ परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया ही था कि कुछ मिनटों में मासूम की जान चली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  बिन अनुमति के खोद दी प्रधानमंत्री सड़क की पटरी, नही चला, रोलर प्रोजेक्ट मैनेजर की चल रही मनमानी नही दिया जा रहा ध्यान

घटना इंदौर के सिमरोल के पास बाईग्राम की है। डेढ़ साल के राज पिता राजेश प्रजापति को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसके मामा उसे महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) ले गे। वहां डॉक्टरों ने कुछ जांच के बाद इलाज शुरू किया लेकिन कुछ ही देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा अपनी मां के साथ सिमरोल में अपने नाना-नानी के यहां रहता था। सिमरोल पुलिस का कहना है कि राज की सांस नली में चाय अटक गई थी। उपचार शुरू होने के कुछ ही देर में राज की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लता ने अपने बेटे और बेटी के लिए चाय बनाई थी। सुबह राज ने चाय पी तो उसे खांसी आई। इसके बाद उसकी सांस बंद हो गई। उसे घबराहट हुई। मां ने उसकी छाती की मॉलिश की। फिर सिमरोल के अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मासूम को इंदौर ले जाने को कहा। तब उसके परिजन बच्चे को एमवाय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें :  इंदौर–नागपुर वंदे भारत में बड़ा अपग्रेड: 16 कोच, दोगुनी सीटें, अब 1200 यात्री कर सकेंगे सफर

बच्चे का पिता जेल में बंद है

राज के पिता राजेश प्रतापति देवास के करनावत गांव में रहते हैं। दो माह पहले राजेश के खिलाफ उसकी पत्नी ने मारपीट की शिकायत की थी। पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। इसके बाद राज को लेकर उसकी मां मायके आ गई थी। ससुराल वाले किसी तरह का आरोप न लगाए, इसलिए मासूम का पोस्टमॉर्टम भी कराया। इसके लिए मासूम के शव को फिर पुलिस ने गांव से अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश सरकार की कर्मचारी-friendly पहल: सालभर में महंगाई भत्ते में होगा बड़ा इजाफा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment