16,706 करोड़ में बिकी IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB, जानें किसने किया खरीद

बेंगलुरु
आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में से एक और मौजूदा डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब नए मालिकों के हाथों में चली गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने मिलकर टीम को करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है. ये डील मंगलवार को हुई। 

खास बात ये है कि आरसीबी की इस डील से पहले राजस्थान रॉयल्स को भी अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने करीब 15 हजार करोड़ की रकम में खरीदा है. यानी एक ही दिन में आईपीएल की दो टीमों का मालिकाना हक बदल गया है। 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी की ये डील United Spirits Limited (जो Diageo की सब्सिडियरी है) के साथ हुई है, जिसमें RCB की 100% हिस्सेदारी ट्रांसफर की जाएगी. इस डील में आईपीएल के साथ-साथ WPL (महिला टीम) भी शामिल है. यानी आरसीबी की मेन्स और वुमेंस टीम का मालिकाना हक अब इन्हीं 4 हिस्सेदारों को मिल गया है। 

RCB और RR दोनों ब‍िके, फिर कीमत में फर्क इतना क्यों?
आईपीएल इतिहास में पहली बार फ्रेंचाइज़ियों की बिक्री ने $3.4 बिलियन (करीब ₹30,306 करोड़) का आंकड़ा पार कर लिया है. द‍िग्गज कमेंटेटर और क्रिकेट व‍िश्लेषक हर्षा भोगले ने इस मेगा डील पर अपनी राय रखते हुए बताया कि क्यों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की कीमतें लगभग बराबर रहीं। 

ये भी पढ़ें :  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है, लेकिन इससे पहले PCB को करारा झटका लग सकता है

RCB को आद‍ित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (कंपन‍ियों के समूह) ने खरीदा, जिसमें टाइम्स ऑफ इंड‍िया, डेव‍िड ब‍िल्टजर , ब्लैक स्टोन और बोल्ट वेंचर्स भी शामिल हैं. यह डील $1.78 बिलियन (करीब ₹16,706 करोड़) में हुई, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील बन गई। 

वहीं, राजस्थान रॉयल्स को को काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने खरीदा, जिसे वॉलमार्ट और फोर्ड परिवार का सपोर्ट हासिल है.  यह सौदा $1.63 बिलियन (करीब ₹13,600 करोड़) में पूरा हुआ। 

भोगले ने हैरानी जताई कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ब्रांड वैल्यू ज्यादा होने के बावजूद उसकी कीमत राजस्थान रॉयल्स से बहुत ज्यादा नहीं रही. उन्होंने बताया कि IPL का इकोसिस्टम ही ऐसा है, जहां टीमों की कमाई और खर्च लगभग बराबर होते हैं. इसी वजह से फ्रेंचाइज‍ियों की वैल्यू एक-दूसरे के करीब रहती है। 

ये भी पढ़ें :  आज से IPL 2026 की शुरुआत: SRH के नए कप्तान ईशान किशन दिखाएंगे गदर या विराट कोहली करेंगे भौकाल

कौन संभालेगा टीम?

नई ओनरशिप के तहत-

* आर्यमान विक्रम बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप) चेयरमैन होंगे.
* सत्यान गजवानी (टाइम्स ग्रुप) वाइस चेयरमैन होंगे.
इसके अलावा कंसोर्टियम में David Blitzer (बोल्ट वेंचर्स) और Viral Patel (ब्लैकस्टोन) भी शामिल हैं। 

अभी बाकी हैं कुछ मंजूरियां
यह डील फिलहाल कुछ शर्तों पर निर्भर है. इसे BCCI, कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया और बाकी रेगुलेटरी अथॉरिटीज से मंजूरी मिलनी बाकी है। 

इस डील को लेकर आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, आईपीएल ने पिछले 20 साल में क्रिकेट की तस्वीर बदल दी है और RCB जैसी टीम के साथ जुड़ना उनके लिए बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि वे इस टीम की विरासत को और आगे बढ़ाएंगे। 

वहीं, टाइम्स ग्रुप के Satyan Gajwani ने कहा, RCB सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि आईपीएल की सबसे पॉपुलर ब्रांड्स में से एक है. उनका लक्ष्य इसे एक ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड बनाना है। 

बोल्ट वेंचर्स के David Blitzer ने कहा, RCB के पास शानदार फैन बेस है और IPL दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती लीग्स में से एक है. वहीं ब्लैकस्टोन के Viral Patel ने कहा, RCB एक मजबूत ब्रांड है और इसमें आगे बढ़ने के कई मौके हैं। 

ये भी पढ़ें :  पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने कहा- अब नहीं चलेगी बल्लेबाजों की मनमानी, गेंदबाजों को ये छूट देने पर विचार कर रहा है आईसीसी

नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है और वह टीम को अगले लेवल पर ले जाने के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि टीम मैदान पर ही नहीं, बल्कि फैंस और कम्युनिटी के साथ भी “Play Bold” अप्रोच जारी रखेगी। 

डिफेंडिंग चैम्पियन है आरसीबी
बता दें कि आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है. पिछले सीजन का खिताब आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर जीता था. ये पहला मौका था जब आरसीबी की टीम ने खिताब अपने नाम किया था. आरसीबी टीम का हिस्सा विराट कोहली हैं जिसके चलते इस टीम की फैन फॉलोइंग एक अलग ही लेवल की है. आईपीएल फैन्स में आरसीबी के लिए एक अलग ही जुनून है. इस टीम के फैन्स को सबसे लॉयल फैन्स कहा जाता है. अब खिताब जीतने के बाद इस टीम की लोकप्रियता और बढ़ गई है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment