IPS Transfer 2026: 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के एसपी बदले; देखें पूरी सूची

जयपुर 

राजस्थान में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भजनलाल सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों के तबादलों किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार,  महानिदेशक (DG) स्तर के अधिकारियों से लेकर कई रेंजों के आईजी (IG) और जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इस सूची में डीजी रैंक के 2 और आईजी रैंक के 6 अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा चार जिलों में नए एसपी भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  सीएम भजनलाल ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर किया नमन, 'राष्ट्रधर्म की अद्वितीय मिसाल हैं महाराणा प्रताप'

राजस्थान आईपीएस अधिकारी तबादला सूची

    वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनिल पालीवाल को महानिदेशक और कमांडेंट जनरल, गृह रक्षा ।
    मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक पुलिस (यातायात) ।
    जोधपुर कमिश्नर रहे शरत कविराज को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), अपराध शाखा ।
    राजेंद्र सिंह को आईजी, सतर्कता, जयपुर ।
    अंशुमन भोमिया को पुलिस आयुक्त, जोधपुर।
    कैलाश चंद बिश्नोई को आईजी, आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण ।
    डॉ. प्रीति चंद्रा को आईजी, भरतपुर रेंज ।
    डॉ. रवि को आईजी, अजमेर रेंज ।
    प्रदीप मोहन शर्मा को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन), जयपुर पुलिस आयुक्तालय ।
    रमेश को पुलिस अधीक्षक, सीबी (ह्यूमन राइट्स एंड वीकर सेक्शंस), पुलिस मुख्यालय जयपुर ।
    नरेंद्र सिंह मीणा को कमांडेंट, 10वीं बटालियन आरएसी, बीकानेर।
    अनुष्ठा कालिया को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
    अजेय सिंह राठौड़ को कमाण्डेन्ट, 7वीं बटालियन, आर.ए.सी., भरतपुर
    पी.डी. नित्या को पुलिस अधीक्षक, एसीबी, जोधपुर।

ये भी पढ़ें :  MP IPS Transfer: 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रुचि वर्धन बनीं भोपाल ग्रामीण IG, सागर-नर्मदापुरम को मिले नए आईजी

इन जिलों के एसपी बदले

    राजेश कुमार कांवट को पुलिस अधीक्षक, बालोतरा ।
    बी. आदित्य को पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ।
    पंकज यादव को पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण ।
    विशाल जांगिड़ को बीकानेर पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment