IRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई से बदलेगी टिकट बुकिंग का अनुभव

प्रयागराज
 रेलवे से यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल मंत्रालय यात्रियों के लिए ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग को बेहद आसान और तेज बनाने के लिए आइआरसीटीसी की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लाने जा रहा है।
15 जुलाई तक आम जनता के लिए लाइव हो सकता है

इस नए बीटा वर्जन और अपग्रेडेड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) का रिव्यू पूरा हो चुका है और इसे 15 जुलाई 2026 तक आम जनता के लिए लाइव किया जा सकता है। हाल ही में आइआरसीटीसी और क्रिस (रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र) के अधिकारियों ने एमएनआइटी जयपुर के छात्रों के साथ मिलकर इस वेबसाइट का रिव्यू किया है, जिन्होंने मौजूदा सिस्टम की तकनीकी कमियों को उजागर कर इसे बेहतर बनाने में मदद की।

ये भी पढ़ें :  शेख हसीना के ढाका मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर उठे सवाल, अंतरिम सरकार करेगी समीक्षा

नई वेबसाइट में चार सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव
इस नई वेबसाइट में चार सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं, जो यात्रियों का अनुभव पूरी तरह बदल देंगे। अब टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार परेशान करने वाले उलझाऊ कैप्चा, फ्लैशिंग ग्राफिक्स और अनचाहे पाप-अप्स से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा, अब यात्रियों को स्लीपर, थर्ड एसी या सेकेंड एसी की खाली सीटें देखने के लिए अलग-अलग क्लिक करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सभी कैटेगरी की सीटें एक ही स्क्रीन पर एक साथ दिखाई देंगी।

ये भी पढ़ें :  69000 शिक्षक भर्ती पर फिर गरमा गई राजनीति, आज लखनऊ में होगा जोरदार प्रदर्शन

टिकट बहुत तेजी से बुक हो सकेंगे
रेलवे ने टिकट बुक करने के स्टेप्स को भी काफी कम कर दिया है, जिससे फास्ट चेकआउट की सुविधा मिलेगी और तत्काल व सामान्य टिकट बहुत तेजी से बुक हो सकेंगे। साथ ही, यात्रियों के नाम और उम्र जैसी डिटेल्स पहले से सुरक्षित रहेंगी, जिससे बार-बार फार्म भरने का समय बचेगा।

ये भी पढ़ें :  ब‍िहार चुनाव: सपा ने 20 स्टार प्रचारकों की ल‍िस्ट जारी, अखिलेश और डिंपल भी करेंगे महागठबंधन का प्रचार

पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम इंजन भी अपग्रेड होगा
इस कायाकल्प के साथ रेलवे अपने 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम इंजन को भी अपग्रेड कर रहा है, जिसके बाद फाइनल वेबसाइट को पूरी तरह लाइव कर दिया जाएगा। आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि वेबसाइट का नया वर्जन यात्री की बुकिंग को बहुत सरल बना देगा।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment