इस्राइल ने लेबनानी झंडा जलाने पर की सैनिकों की आलोचना, ‘हम हिजबुल्ला के खिलाफ हैं, लेबनान के नहीं’

यरुशलम.

बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी हैं। वहीं, इस युद्ध की लपटें लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। इस बीच, इस्राइली सेना ने शनिवार को सैनिकों के एक समूह पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समूह ने दक्षिणी लेबनान में लेबनानी झंडा जलाया, जहां वे ईरान समर्थित समूह हिजबुल्ला से लड़ रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सेना ने इसकी आलोचनी की। वीडियो में इस्राइल की वर्दी पहने करीब आधा दर्जन लोग धार्मिक नारा लगाते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनमें से एक लाइटर से झंडे में आग लगा रहा है।

ये भी पढ़ें :  उपमुख्यमंत्री साव ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई,होली का पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे

हमारी जंग आंतकवादी हिजबुल्ला के खिलाफ: अद्रेई
सेना के प्रवक्ता अविचय अद्रेई ने कहा, 'हम दक्षिणी लेबनान में कुछ सैनिकों द्वारा लेबनानी झंडे को जलाने के कृत्य को आदेशों का उल्लंघन, रक्षा बलों के मूल्यों के साथ असंगत तथा लेबनान में हमारी सैन्य गतिविधियों के लक्ष्यों के साथ गलत संरेखण के रूप में देखते हैं। हमारी जंग आंतकवादी हिजबुल्ला के खिलाफ है, जो पंथ, विचारधारा या पहचान में कभी भी सही मायने में लेबनानी नहीं रहा है।'

ये भी पढ़ें :  आज CM का क्या प्लान है?..भगवान श्री बलराम जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव, तीजा मिलन कार्यक्रम में भी लेंगे हिस्सा

प्रतिबंध का कोई उल्लेख नहीं
सोशल मीडिया पर दी गई प्रतिक्रिया में सैनिकों के खिलाफ किसी भी संभावित प्रतिबंध का उल्लेख नहीं किया गया था। हालांकि, एक वीडियो को जारी किया गया था, जिसमें कथित तौर पर हिजबुल्ला के एक आतंकवादी ने लेबनान के झंडे को फाड़कर उसकी जगह समूह का बैनर लगा दिया था।

ये भी पढ़ें :  महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में बमहनेश्वर महादेव आरती में शामिल हुए बीजेपी किसान नेता अशवंत तुषार साहू

""#هام منذ بدء الحرب على حزب الله، قلناها بوضوح: حربنا ليست ضد الشعب اللبناني، بل ضد من ينتهك أرض لبنان، ويحرق سيادته، ويدنس رموزه.
    حربنا ضد حزب الله الإرهابي، الذي لم يكن يومًا لبنانيًا لا في العقيدة، ولا الفكر، ولا الهوية. ومن هنا، نعتبر قيام بعض الجنود على حرق العلم اللبناني في… pic.twitter.com/A1KtAcyOcn— افيخاي ادرعي""
– (@AvichayAdraee) November 9, 2024

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment