इस्राइल ने लेबनानी झंडा जलाने पर की सैनिकों की आलोचना, ‘हम हिजबुल्ला के खिलाफ हैं, लेबनान के नहीं’

यरुशलम.

बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी हैं। वहीं, इस युद्ध की लपटें लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। इस बीच, इस्राइली सेना ने शनिवार को सैनिकों के एक समूह पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समूह ने दक्षिणी लेबनान में लेबनानी झंडा जलाया, जहां वे ईरान समर्थित समूह हिजबुल्ला से लड़ रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सेना ने इसकी आलोचनी की। वीडियो में इस्राइल की वर्दी पहने करीब आधा दर्जन लोग धार्मिक नारा लगाते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनमें से एक लाइटर से झंडे में आग लगा रहा है।

ये भी पढ़ें :  समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हमारी जंग आंतकवादी हिजबुल्ला के खिलाफ: अद्रेई
सेना के प्रवक्ता अविचय अद्रेई ने कहा, 'हम दक्षिणी लेबनान में कुछ सैनिकों द्वारा लेबनानी झंडे को जलाने के कृत्य को आदेशों का उल्लंघन, रक्षा बलों के मूल्यों के साथ असंगत तथा लेबनान में हमारी सैन्य गतिविधियों के लक्ष्यों के साथ गलत संरेखण के रूप में देखते हैं। हमारी जंग आंतकवादी हिजबुल्ला के खिलाफ है, जो पंथ, विचारधारा या पहचान में कभी भी सही मायने में लेबनानी नहीं रहा है।'

ये भी पढ़ें :  वाइजैग T20: टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन, ईशान चमके, सूर्या ने भी दिखाई शक्ति; श्रेयस IN, हार्दिक OUT

प्रतिबंध का कोई उल्लेख नहीं
सोशल मीडिया पर दी गई प्रतिक्रिया में सैनिकों के खिलाफ किसी भी संभावित प्रतिबंध का उल्लेख नहीं किया गया था। हालांकि, एक वीडियो को जारी किया गया था, जिसमें कथित तौर पर हिजबुल्ला के एक आतंकवादी ने लेबनान के झंडे को फाड़कर उसकी जगह समूह का बैनर लगा दिया था।

ये भी पढ़ें :  इसरो एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए तैयार, रात में भी होगी रखवाली

""#هام منذ بدء الحرب على حزب الله، قلناها بوضوح: حربنا ليست ضد الشعب اللبناني، بل ضد من ينتهك أرض لبنان، ويحرق سيادته، ويدنس رموزه.
    حربنا ضد حزب الله الإرهابي، الذي لم يكن يومًا لبنانيًا لا في العقيدة، ولا الفكر، ولا الهوية. ومن هنا، نعتبر قيام بعض الجنود على حرق العلم اللبناني في… pic.twitter.com/A1KtAcyOcn— افيخاي ادرعي""
– (@AvichayAdraee) November 9, 2024

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment