इटली ने नीदरलैंड को हराकर लगातार दूसरा डेविस कप खिताब जीता

मलागा (स्पेन).
इटली ने डेविस कप खिताब के लिए लगभग 25 साल इंतजार किया लेकिन यानिक सिनर की मौजूदगी में रविवार को टीम ने इस प्रतिष्ठित टेनिस पुरुष टीम प्रतियोगिता का लगातार दूसरा खिताब जीता। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सिनर ने टेलोन ग्रीक्सपूअर को 7-6, 6-2 से हराकर इटली को नीदरलैंड पर 2-0 की जीत दिलाई और अपने शानदार सत्र का अंत जीत के साथ किया।

ये भी पढ़ें :  भारत-पाक की धमाकेदार भिड़ंत 16 नवंबर को, भारतीय टीम में जितेश शर्मा को बनाया कप्तान

सिनर ने कहा, ‘‘गत चैंपियन के रूप में वापस आना और फिर से खिताब जीतना – यह हम सभी के लिए सबसे अच्छे अहसास में से एक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस ट्रॉफी को उठाकर बहुत खुश हैं।’’ माटियो बेरेटिनी ने इससे पहले बोटिक वेन डि जेंडस्कल्प को 6-4, 6-2 से हराकर इटली को फाइनल में शानदार शुरुआत और 1-0 की बढ़त दिलाई।

ये भी पढ़ें :  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 181 रनों पर समेटा, सिडनी टेस्ट में पहली पारी में मिली लीड, ताबड़तोड़ शुरुआत, यशस्वी ने पहले ही ओवर में जड़े 16 रन, बुमराह इंजर्ड

लगभग 9,200 प्रशंसकों की मौजूदगी में इटली की टीम 2012 और 2013 में चेक गणराज्य के बाद लगातार दो बार डेविस कप जीतने वाली पहली टीम बन गई। इटली की महिला टीम ने भी बुधवार को स्लोवाकिया को हराकर बिली जीन किंग कप जीता था। सिनर ने मलागा में अपने चारों मुकाबले जीते जिसमें क्वार्टर फाइनल में अर्जेन्टीना के खिलाफ बेरेटिनी के साथ मिलकर युगल मुकाबले में मिली जीत भी शामिल है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment