बिलासपुर की लेडी ऑफिसर की जाबांजी : करीब 100 किमोमीटर तक लेडी ऑफिसर के नेतृत्व में गौवंश तस्कर के पीछे दौड़ी पुलिस, अंततः तस्कर शाहरुख कुरैशी धरा गया

 

तस्करों द्वारा 17 भैसों से भरी ट्रक को उत्तरप्रदेश बुचड़ख़ाना ले जाया जा रहा था जिसे पीछा कर रतनपुर पुलिस ने रोका

गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहरुख कुरैशी

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर/बिलासपुर

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिलासपुर पुलिस ने गौ तस्करी करते आरोपी शाहरुख कुरैशी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें :  इजरायल ने अल-अक्सा मस्जिद के मुफ्ती पर लगाया बैन, गाजा पर की गई थी जबरदस्त तकरीर

जानकारी के मुताबिक रायपुर – बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग में रतनपुर की ओर आ रही वाहन में बिना चारा पानी के गौवंशों को ठूंस ठूंसकर भरकर कत्लखाना उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहा है।

आरोपी वाहन आयशर वाहन को पीछा कर रोका गया, जिसका चालक गाडी छोड़कर भाग निकला तथा गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति मिला, जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम शाहरूख कुरैशी जिला सामली उत्तरप्रदेश का रहना बताया।

ये भी पढ़ें :  धड़ल्ले से हो रहा अवैध रेत उत्खनन, कभी भी गिर सकता है करोड़ों की लागत से बना पुल

वाहन की तलाशी ली गई वाहन में कुल 17 नग गौवंश, जिसमें 13 नग भैंसा, 02 नग भैंस तथा 02 नग भैंसा मृत अवस्था में गाड़ी के अंदर बिना चारा पानी के ठूस-ठूसकर भरा हुआ मिला, मौके पर गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया।

इस पूरे ऑपरेशंस को लीड कर रहीं थीं, जाबांज लेडी ऑफिसर नूपुर उपाध्याय, जो हैं बिलासपुर के कोटा की।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment