पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

अजमेर

जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से दो देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान मनीष, निवासी घुघरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें :  RPSC Teacher Vacancy 2025: 7000 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

मामले में थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ सभी थानों को सतर्क किया गया था। इसी क्रम में अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में नसीराबाद सदर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियारों के साथ इलाके में मौजूद है। इस पर डीएसटी के हैड कांस्टेबल सीताराम और कांस्टेबल रामनिवास को भेजा गया।

ये भी पढ़ें :  एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी के लिए जयपुर तैयार

पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आरोपी मनीष ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह ये हथियार मध्यप्रदेश से लाया था।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा के मेहंदीपुर बालाजी धाम एवं पूंछरी का लौठा में किए दर्शन, श्रीनाथ जी से प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

कार्रवाई की सराहना करते हुए एसपी वंदिता राणा ने कहा कि पुलिस अवैध हथियारों को लेकर गंभीर है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्कता के साथ काम कर रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment