चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली करारी हार के बाद जोस बटलर ने छोड़ी कप्तानी

नई दिल्ली
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम में भूचाल आ गया है। बैक टू बैक दो हार के बाद टीम के कप्तान जोस बटलर ने अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने का फैसला किया है। पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद जोस बटलर ने इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। लिमिटेड ओवरों में बटलर की कप्तानी में पिछले कुछ समय से इंग्लैंड की टीम बुरी तरह से संघर्ष करती हुई दिखी है। यही कारण है कि अब नेतृत्व में बदलाव हुआ है।

ये भी पढ़ें :  स्पीकर हरविंद्र कल्याण की ओर से विधायकों के लिए एक ट्रेनिंग कैंप का भी आयोजन किया गया

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पहले पांच टी20 मैचों की सीरीज में बुरी तरह से हारी थी। इंग्लैंड को भारत ने इस सीरीज में 4-1 से हराया था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान रवाना होने से पहले इंग्लैंड को भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी, जिसमें उसे 3-0 से क्लीन स्वीप हुआ था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का बुरा हाल हो गया, जिसके कारण जोस बटलर ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है।

ये भी पढ़ें :  ईशान किशन का धमाका! सिर्फ 36 पारियों में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर

साल 2022 में बटलर बने थे लिमिटेड ओवरों के कप्तान

जोस बटलर साल 2022 में इयोन मोर्गन के रिटायरमेंट के बाद इंग्लैंड के लिमिटेड ओवरों के कप्तान नियुक्त किए गए थे। बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। पहले आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 और फिर टी20 विश्व कप 2024 में टीम नॉकआउट स्टेज पहले से बाहर हो गई थी। इसके अलावा बायलेटरल सीरीज में भी इंग्लैंड बुरी तरह से संघर्ष करती हुई दिखी। यही कारण है कि बटलर ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें :  इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले जोस बटलर कोच ब्रेंड मैकुलम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। इस घोषणा के साथ बटलर ने कहा, 'यह मेरे और टीम के लिए सही निर्णय है। मुझे उम्मीद है कि कोई और आकर ब्रेंडन के अच्छा काम करेगा ताकि टीम को वापस उसी स्थिति में लाए जो पहले थी। यह टूर्नामेंट कप्तानी के लिहाज से भी काफी अहम था, यही कारण है कि यह निर्णय लिया गया है।'

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment