शादी के आठ महीने बाद ही पति और पत्नी के बीच विवाद मातम में बदला, पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी

आगरा

आगरा के बाह में शादी के आठ महीने बाद ही पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने फंदे पर लटक कर खुद की भी जान दे दी। घर में एक साथ दो लाशें देख परिजनों में चीत्कार मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाह के बिजौली गांव में धीरज (24) का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी किरन (20) का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। दंपती के शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
 
परिजनों ने बताया कि धीरज की शादी आठ महीने पहले ही फतेहाबाद के चमन पुरा गांव की किरन के साथ हुई थी। धीरज बेलदारी का काम करता था। धीरज और उसकी पत्नी किरन छत पर बने कमरे में रहते थे, जबकि बड़े बेटे राजेश की पत्नी अपनी सास गुड्डी देवी के साथ नीचे कमरे में रहती हैं।

ये भी पढ़ें :  देशभर के 1000 से ज़्यादा समाजसेवी जुड़ेंगे AMP National NGO Conference 2025 में, लखनऊ में होगा आयोजन

गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि दोनों रविवार रात को खाने के बाद सोए थे। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। किरन मरने की धमकी देती रहती थी। मायके वालों को भी यह बात बताई थी। सोमवार सुबह तड़के जब शौच गई, तब भी दोनों को बतियाते सुना था। सुबह 9 बजे के करीब काम के लिए बुलाने मिस्त्री आया तो दरवाजा अंदर से बंद था।

ये भी पढ़ें :  राम मंदिर निर्माण: 3000 करोड़ का दान, अब तक खर्च हुए 1500 करोड़; जानें बाकी 1800 करोड़ का क्या हुआ

पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख चीख निकल गई। एसओ बाह सुरेश चंद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। मामले की जांच को पूछताछ की जा रही है। मायके वाले भी बुलाए हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment