Kavardha News : लालपुर हत्याकांड के आरोपी अयाज़ खान के घर प्रशासन का चला बुलडोजर, जिला प्रशासन व पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही 

 

उर्वशी मिश्रा, कवर्धा, 26 जनवरी, 2024

 

कवर्धा। लालपुर में हुए साधराम यादव हत्याकांड में प्रशासन व पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है, हत्याकांड के आरोपी अयाज़ खान के घर प्रशासन कि टीम ने बुलडोजर चला दिया है। सत्ता परिवर्तन के बाद कवर्धा में इस तरह कि पहली कार्यवाही हुई है, गुरुवार सुबह 08 बजे भारी पुलिस बल के साथ नगरपालिका व जिला प्रशासन कि टीम बुलडोजर लेकर कवर्धा के बीचपारा स्थित अयाज़ खान के घर पहुंची और मकान के सामने के एक मंजिला इमारत पर बुलडोजर चलने शुरू कर दी जिससे पुरे शहर में माहौल गर्मा गया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में हरेली CM भूपेश के आने के बाद मनाया जा रहा है, यह उनका अहंकार है- अरुण साव

 

20 जनवरी को हुई थी हत्या

कवर्धा सीटी कोतवाली अंतर्गत लालपुर नर्सरी के पास साधराम यादव 50 साल निवासी लालपुर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने घटना कि शाम 06 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद लगातार शहर में आरोपी के घर बुलडोजर चलाने और आरोपी को फांसी कि सजा कि मांग उठ रही थी और गुरूवार सुबह ही पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर कि कार्यवाही चालू कर दी।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : नियमितिकरण की मांग को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन… मुख्यमंत्री निवास का भी करेंगे घेराव

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया की लालपुर हत्याकांड मामले का मास्टरमाइंड अयाज़ खान के मोबाइल, लेपटॉप, मकान व अन्य समानों की जांच कि जा रही है। बीजपार में आरोपी का अवैध मकान था जिसपर प्रशासन ने बुलडोजर कि कार्यवाही कि है। अन्य आरोपियों की भी जांच चल रही है अगर उनका भी मकान अवैध पाया जाता है तो उसपर भी कार्यवाही कि जाएगी।

ये भी पढ़ें :  हेलीकॉप्टर जॉयराइड करके बहोत खुश हूं, आज का दिन कभी नहीं भूलूंगी- एन कुमारी बैगा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment