उम्रकैद की सजा: अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी दोषी, दो साथियों को 30-30 साल की जेल

नई दिल्ली
दिल्ली की एक अदालत ने कश्मीर की अलगाववादी नेता और दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को उम्रकैद और उसकी दो सहयोगियों सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन को 30-30 साल की सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों को जनवरी में UAPA (गैरकानूनी गतिविधियों निवारण अधिनियम) के तहत दोषी ठहराया गया था।

ये भी पढ़ें :  राफेल से भी ताकतवर F-4 पर मुहर? 114 एडवांस फाइटर जेट्स के लिए फ्रांस से डील करीब

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने सजा पर दलीलें पूरी होने के बाद अंद्राबी पर यह फैसला सुनाया। इससे पहले इस साल जनवरी में केस का फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा था कि आसिया अंद्राबी और उसकी दो अन्य सहयोगियों ने कश्मीर को भारत से अलग करने की साजिश रची थी।

ये भी पढ़ें :  रेल मंत्री का बड़ा फैसला: अब बिना कोई कैंसिलेशन फीस के होगी टिकट रद्दीकरण

कोर्ट ने 14 जनवरी को अंद्राबी, फहमीदा और नसरीन को UAPA की धारा 20 (आतंकवादी गिरोह या आतंकवादी संगठन का सदस्य होने पर सजा), 38 (आतंकवादी संगठन की सदस्यता से जुड़ा अपराध) और 39 (आतंकवादी संगठन का समर्थन करना) के तहत दोषी ठहराया था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment