तखतपुर में किसान पर शेर ने किया हमला, उपचार के लिए सिम्स किया गया रेफर

तखतपुर

धान की फसल की रखवाली करने खेत गए किसान पर शेर ने हमला कर दिया. शेर के पंजे और दांत से किसान के सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया है. शेर की आमद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट का है, जहां रहने वाला किसान शिव कुमार जायसवाल धान की फसल की रखवाली करने खेत गया था. इस दौरान शेर ने उस पर हमला कर दिया. हमले से बेहोश हुआ किसान होश में आने पर परिजनों को फोन के जरिए शेर के हमले की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें :  ​सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप

परिजन घायल को उपचार के लिए तखतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया. पूरे वाकये वन विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है. विभाग को क्षेत्र में शेर की मौजूदगी की भनक तक नहीं है, ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील करना तो दूर की बात है.

ये भी पढ़ें :  जीवन मूल्यों के प्रयोगधर्मी कवि मुक्तिबोध पर आधारित " प्रसंग मुक्तिबोध " का आयोजन

जानकारों का मानना है कि तखतपुर सर्कल से लगे जंगलों में लगातार हो रही अवैध कटाई की वजह से जंगली जानवर खाने-पीने की तलाश में गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिसकी वजह से इंसानों से उनकी भिड़ंत हो जा रही है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment