LPG Price Hike : होली से पहले लगा बड़ा झटका, घरेलू गैस की बढ़ी कीमत, अब इतने में मिलेगा….

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 01 मार्च, 2023

नेशनल डेस्क। मार्च के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है। महीने के पहले दिन ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए। अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1174 रुपए देने पड़ेंगे। होली से पहले इसे आम आदमी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh :10वीं और 12वीं के टॉपरों को 10 जून को कराई जाएगी हेलीकॉप्टर की सैर, DPI ने लिखा जिला कलेक्टरों को पत्र

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं। बता दें कि 6 जुलाई 2022 के बाद एलपीजी के दाम बढ़ाए गए है। तब से लेकर अब तक गैस सिलेंडर के दाम स्थिर थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment