27 अप्रैल को सूर्य के भरणी नक्षत्र में प्रवेश से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही उनका नक्षत्र परिवर्तन भी मायने रखता है. 27 अप्रैल 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य देव अश्विनी नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र के आधिपत्य वाले इस नक्षत्र में सूर्य का आगमन आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद प्रभावशाली माना जाता है. सूर्य का यह गोचर कुछ खास राशि वालों के लिए गोल्डन पीरियड की शुरुआत करने वाला है. आइए जानते हैं किन 4 राशियों की किस्मत चमकने वाली है और किसे मिलेगा बंपर धन लाभ.

ये भी पढ़ें :  सलमान खान ने दर्शकों से सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ देखने की अपील की

मेष राशि: करियर में ऊंची उड़ान
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन वरदान की तरह है. आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी.  अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. अगर आप नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो यह सही समय है.

मिथुन राशि: आय के नए स्रोत
मिथुन राशि के जातकों के लिए आय के नए रास्ते खुलेंगे. सूर्य और शुक्र का यह नक्षत्र संबंध आपकी सुख-सुविधाओं में विस्तार करेगा. शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में किया गया पुराना निवेश अब मुनाफा देना शुरू करेगा. प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जो भविष्य में बड़े कॉन्ट्रैक्ट दिला सकता है.

ये भी पढ़ें :  रमजान के मौके पर आमिर खान के घर पहुंचे शाहरुख और सलमान

सिंह राशि: मान-सम्मान और पदोन्नति
चूँकि सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए भरणी नक्षत्र में उनका जाना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा. समाज और दफ्तर में आपका दबदबा बढ़ेगा. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  लोनी इलाके में एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लगने से एक महिला और 3 बच्चों सहित 4 लोगों की जलकर मौत

धनु राशि: भाग्य का पूरा साथ
धनु राशि वालों के लिए यह समय बंपर ग्रोथ वाला साबित होगा. आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी. व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं धनवर्षा का कारण बनेंगी. फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी, आपकी बैंक बैलेंस में इजाफा होगा.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment