67वीं नेशनल शॉटगन चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश ने जीते 4 पदक

भोपाल
नई दिल्ली में 11 दिसंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक आयोजित 67वीं नेशनल शॉटगन चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 4 पदक जीते।

पदक विजेता खिलाड़ी और श्रेणियाँ

    जूनियर स्कीट व्यक्तिगत (महिला)

    वंशिका तिवारी ने रजत

ये भी पढ़ें :  गौरव की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

    सीनियर स्कीट टीम (महिला)

    शिवानी रायकवार, वंशिका तिवारी, मानसी रघुवंशी ने कांस्य

    जूनियर स्कीट टीम (महिला)

    शिवानी रैकवार, काजल सिंह बघेल, मानसी रघुवंशी ने स्वर्ण

    जूनियर स्कीट टीम (पुरुष)

    ज्योतिर्दित्य सिंह सिसोदिया, दुष्यंत विजय भारद्वाज, उदयमान ने रजत

कुल 4 पदक: स्वर्ण: 1,रजत: 2 और कांस्य: 1

ये भी पढ़ें :  मैहर जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को बंद रहेंगे माँ शारदा के पट, जानें कब खुलेंगे गर्भगृह के द्वार

खेल मंत्री की बधाई

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने टीम और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, "मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शॉटगन चैम्पियनशिप में अपने प्रदर्शन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इनकी सफलता हमारे खेल अकादमी के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।" खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मेहनत से मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर से अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।

ये भी पढ़ें :  इंदौर की महिला ने जीती जिंदगी की जंग: 36 मौतों के बीच 72 दिन किया संघर्ष, 16 दिन वेंटिलेटर और 22 दिन ICU में रहीं

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment