मैडिसन कीज़ ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में

मेलबर्न
मैडिसन कीज़ ने बुधवार को यहां पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके तीसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अमेरिका की इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।

कीज ने इस तरह से मौजूदा सत्र में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। यह उनकी लगातार दसवीं जीत है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उतरने से पहले एडिलेड में हमवतन जेसिका पेगुला को हराकर खिताब जीता था।

ये भी पढ़ें :  सहवाग और आरती शादी के 20 साल के बाद अलग हो सकते हैं , तलाक तक पहुंच चुकी है बात

अमेरिकी ओपन 2017 की उपविजेता कीज़ का अगला मुकाबला पांच बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन इगा स्वियातेक और आठवीं वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment