”माही भाई आपके लिए तो कुछ भी….”, जडेजा ने ऐसा मैसेज लिखकर धोनी के नाम किया IPL का खिताब

 

 

स्पोर्ट्स डेस्क, न्यूज राइटर, 30 मई, 2023

आईपीएल फाइनल मैच में जडेजा ने आखिरी की दो गेंद पर छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। जडेजा के शानदार परफॉर्मेंस के दम पर चेन्नई ने फाइनल मैच में गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया। फाइनल मैच को जीतने के बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और धोनी के लिए खास मैसेज शेयर किया है। जडेजा ने पोस्ट शेयर किया और लिखा है, ‘माही भाई आपके लिए तो कुछ भी, हमने ये सिर्फ और सिर्फ धोनी के लिए किया है।’ जडेजा का यह मैसेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैन्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जो तस्वीर जडेजा ने शेयर की है उसमें उनकी वाइफ भी नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें :  Japan Mango Ban: जापान ने भारतीय आमों पर लगाया बैन, जानिए वहां किस आम की सबसे ज्यादा डिमांड

बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर धोनी और जडेजा का बीच सबकुछ ठीक नहीं है वाली खबर खूब चली थी। खासकर जडेजा ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद लोगों ने ऐसी चर्चा करनी शुरू कर दी थी। लेकिन फाइनल में जडेजा ने सीएसके को आखिरी गेंद पर मैच जीताकर फिर से धोनी का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल 2025: IPL इतिहास में पहली बार बड़ा बदलाव: अब इस मैच तक टीमें बदल सकेंगी खिलाड़ी

जीत के बाद धोनी ने जडेजा को अपने गोद में उठा लिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। धोनी ने किसी मैच के फाइनल के बाद पहली बार ऐसा कुछ किया था। यही कारण है कि मैच के बाद जडेजा ने खास मैसेज लिखकर धोनी को यह आईपीएल खिताब ट्रिब्यूट किया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment