मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल: नए चेहरे शामिल, कुछ मंत्री होंगे बाहर—जानें सूची

भोपाल
 मध्यप्रदेश की राजनीति में महा फेरबदल का बिगुल बज गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में हुई अहम बैठकों के बाद अब कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार चार से पांच नए मंत्रियों को मौका देने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें :  अन्नदाताओं की मुस्कान ही सरकार की ताकत : मुख्यमंत्री डॉ यादव

 कौन-कौन हो सकते हैं शामिल?

गोपाल भार्गव: नौ बार के विधायक, अनुभव के साथ मजबूत दावेदार।

मालिनी गौड़: इंदौर की प्रभावी महिला नेता।

बृजेंद्र सिंह यादव: सिंधिया खेमे से संभावित।

शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस, कमलेश शाह: लगातार चर्चा में बने हुए।

आदिवासी कोटे से भी किसी वरिष्ठ विधायक को मौका मिलने की संभावना।

ये भी पढ़ें :  हरियाणा : मंत्री पद की दौड़ शुरू, जानिए नायब सिंह के मंत्रिमंडल में किसकी लगेगी लॉटरी

खाली पद और रणनीति
मध्य प्रदेश में फिलहाल 31 सदस्यीय मंत्रिमंडल है, और चार पद खाली हैं। नई नियुक्तियों के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को मजबूत करने की कोशिश होगी।

संगठन में बदलाव
कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन में राष्ट्रीय जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जबकि नॉन-परफॉर्मिंग मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  बिग ब्रेकिंग : प्रश्नकाल शुरु होते ही उठा JJM का मुद्दा, BJP विधायकों ने कहा-'ये 100 करोड़ के घोटाले का मामला है...', मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायकों ने जांच की मांग की, सदन से विपक्ष ने किया वॉकआउट

नजर: नई नियुक्तियां नवरात्रि के आसपास की जा सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज, आने वाले दिनों में हो सकता है बड़ा राजनीतिक शिफ्ट।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment