मकर संक्रांति सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उल्लास लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूर्योपासना के पावन पर्व मकर संक्रांति की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रकृति पूजन का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उल्लास लेकर आए, भगवान सूर्यदेव सभी को आरोग्य और समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

ये भी पढ़ें :  बीयू ने विद्यार्थियों के प्रथम से तृतीय वर्ष के परीक्षा फार्म जमा कराना शुरू किया, ई-मेल पर देगा डिजिटल डिग्री और मार्कशीट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मकर संक्रांति के साथ ही, माघ बिहू-भोगी-उत्तरायण और पोंगल पर्व की भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोक-संस्कृति से जुड़े यह सभी शुभ पर्व भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विविधता के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये पर्व समाज में खुशियों का संचार करें, बाबा महाकाल से सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना है।

ये भी पढ़ें :  आतंकवादियों की फैक्‍ट्री चलाने वाले पाकिस्‍तान को भारत ने दिया जवाब, तीसरे देश की मध्‍यस्‍तता को नकारा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment