मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने एक बार फिर अनिश्चिकालीन अनशन शुरू किया

छत्रपति संभाजीनगर
मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को एक बार फिर अनिश्चिकालीन अनशन शुरू किया। एक साल से अधिक की अवधि में जरांगे का यह छठा प्रयास हैं। वह अपने समुदाय को ओबीसी के तहत आरक्षण दिलाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में आधी रात से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया।

ये भी पढ़ें :  Pahalgam Terrorist Attack : 'हाथ में चूड़ा देख बोले शायद मुस्लिम नहीं है फिर पति को मारी गोली', हिंदू महिला पर्यटक ने रोते हुए बताई पूरी घटना

महाराष्ट्र सरकार पर लगाया आरोप
इस आंदोलन से पहले उन्होंने मीडिया से बात की और महाराष्ट्र सरकार पर उनकी समुदाय को आरक्षण नहीं देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मराठों ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक आखिरी मौका दिया है। जारांगे उस मसौदा अधिसूचना को लागू करने की मांग कर रहे हैं जो कुनबी समुदाय को मराठा समुदाय के सदस्यों के 'सेज सोयारे' (रक्त रिश्तेदार) के रूप में मान्यता देती है।

ये भी पढ़ें :  अरुणाचल प्रदेश में सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर सियांग नदी पर प्रस्तावित SUMP के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन

केस को वापस लेने की मांग
उन्होंने आगे कहा कि वह यह भी चाहते हैं कि पहले उनके आंदोलन के दौरान मराठा समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए। जरांगे ने कहा कि मेरे लिए मराठा समुदाय महत्वपूर्ण है, लेकिन सरकार जानबूझकर आरक्षण नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कहा कि मराठाओं के आरक्षण के लिए समितियां सेज सोआरे अधिसूचना पर काम कर रही हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment