मध्यप्रदेश के मऊगंज को जल्द ही नए थाने और चौकियां मिल जाएँगी !

मऊगंज

 मध्यप्रदेश के नए गठित जिले मऊगंज में पुलिस विभाग ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है। जिसके लिए कई पुलिस चौंकियों को थाने में तब्दील करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। साथ ही कई नई चौकियां भी बनाने का प्रस्ताव है।

 दरअसल, मऊगंज के जिला बनने के बाद से यहां पर पुलिस पिटाई कांड, शिखा कांड, गड़रा कांड, देवरा दंगा कांड जैसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिसके सरकार लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए कलेक्टर और एसपी की नियुक्ति की है। साथ ही पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल भी मांगा गया है। नए थानों और पुलिस चौकियों की स्थापना से अपराधों पर शिकंजा कस सकेगा।

ये भी पढ़ें :  उच्च विश्रामगृह अनूपपुर में अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के नए कार्यकरणी संपन्न

इन चौकियों को थाने में तब्दील करने का प्रस्ताव

पिपराही, खटखरी, भीर और हाटा पुलिस चौकियों को थानों में तब्दील करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। साथ ही सीतापुर, बहेराडाबर, जड़कुड, पहाड़ी और बहुती में नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगे। इसके अलावा एसएफ की बटालियन भी मांगी गई है।

ये भी पढ़ें :  मणिपुर में खुफिया सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया, 328 हथियार और युद्ध जैसी सामग्री बरामद

सीएम मोहन यादव कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

सीएम डॉ मोहन यादव मई के अंत में देवतालाब में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह थाना, चौकी और बटालियन जैसी कई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment