भेंट मुलाक़ात : सीएम बघेल का ऐलान, चंदखुरी में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 07 फ़रवरी, 2023

रायपुर। भेंट-मुलाकात आज रायपुर के आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज में जारी है। मुख्यमंत्री से बात करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की प्रतिभागी सावित्री साहू ने बताया कि उन्हें खो-खो, फुगड़ी खेलने का मौका मिला। सावित्री ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे गांव रीवा में पानी की कमी है, पानी पहुंचाना है, इस पर मुख्यमंत्री बोले पानी पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूछने पर राजीव गांधी मितान क्लब के सदस्य ने बताया कि प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया था, इसमें उन्होंने खो-खो, कबड्डी, फुगड़ी, गिल्ली-डंडा जैसे खेलों का आयोजन कराया और भाग भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों में विजेता खिलाड़ियों के लिये ईनाम भी रखे गए थे,जिससे उनके जेब में पैसे जाएं।

ये भी पढ़ें :  भारत के पड़ोसी देश में भूकंप का कहर, मेघालय तक महसूस हुई तेज झटकों की हलचल

 

सीएम भूपेश बघेल ने ग्राम भानसोज में की ये बड़ी घोषणाएं

1. भानसोज नहर से सण्डी-कुकरा मार्ग निर्माण को स्वीकृति दी जायेगी।

2. शासकीय हाई स्कूल भानसोज में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जायेगा।

3. शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानसोज भवन में अहाता एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कराया जायेगा।

ये भी पढ़ें :  Breaking : CM भूपेश मिले प्रधानमंत्री मोदी से... की राज्य में जल्द जनगणना कराने की मांग... कोल रॉयल्टी, जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से की चर्चा

4. ग्राम भानसोज एवं नारा में आंतरिक सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जायेगा।

5. भानसोज में बैंक की शाखा खोली जायेगी।

6. नगर पंचायत मंदिर हसौद में शास. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जायेगा।

7. सण्डी से नारा तक सड़क बनाई जायेगी।

8. चंदखुरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निर्माण कराया जायेगा।

ये भी पढ़ें :  सीरिया : चर्च के अंदर बड़ा आत्मघाती हमला...20लोगों की मौत; आतंकी ने विस्फोट जैकेट से खुद को भी उड़ाया

9. ग्राम उमरिया में उमरिया मोड़ से परसदा तक पहुंच मार्ग को विकसित किया जायेगा।

10. ग्राम घुमराभाठा से आरंग पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा।

11. गोंडी में हाईस्कूल भवन निर्माण की घोषणा।

12. परसकोल में हाईस्कूल भवन का उन्नयन।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment