लखनऊ के इकाना में मैच के पहले होगा मीका सिंह का लाइव शो

लखनऊ

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आईपीएल मुकाबलों के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। एक अप्रैल को मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मशहूर गायक मीका सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 15 से 20 मिनट के कार्यक्रम के दौरान मीका स्टेडियम में हजारों की संख्या में बैठे दर्शकों का सामने अपनी प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें :  टोक्यो 2020 ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय टीम का अहम खिलाडी ललित उपाध्याय ने लिया सन्यास

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सीईओ अंकित चटर्जी के अनुसार एक अप्रैल को मुकाबले से पूर्व मीका सिंह धमाकेदार शो होगा। इसकी तैयारियां कर ली गई है। करीब 20 मिनट की प्रस्तुति के दौरान वे अपने अपने सुपर-डुपर हिट गाकर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इसके बाद यहां पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला शुरू होगा।

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

आज शाम लखनऊ पहुंचेगी एलएसजी टीम
एलएसजी टीम शुक्रवार की शाम लखनऊ पहुंच जाएगी। इकाना स्टेडियम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार एलएसजी के खिलाड़ी शनिवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास को उतरेंगे। एलएसजी अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर सात मुकाबले खेलेगी। एलएसजी के सामने एक अप्रैल को पंजाब किंग्स, चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस, 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस, 14 अप्रैल को चेन्नईसुपर किंग्स, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स, नौ मई को हैदराबाद सनराइजर्स और 18 मई को गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी। इन मुकाबलों के सजीव प्रसारण के लिए ब्राॅडकास्टिंग टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगी। मुकाबलों के सजीव प्रसारण के लिए टीम यहां पर अपने कैमरे लगाने के साथ अन्य तैयारियां करेगी।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में 3 अफगान क्रिकेटर्स की मौत, राशिद खान बोले – यह अमानवीय हरकत है

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment