MINI Cooper S भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹58.50 लाख और बनी सबसे किफायती कन्वर्टिबल

मुंबई 

BMW समूह के सब-ब्रांड MINI इंडिया ने भारतीय बाजार में नई MINI Cooper S Convertible को लॉन्च कर दिया है। यह बीते तीन महीनों में MINI की तीसरी पेशकश है। इससे पहले कंपनी ने अक्टूबर में JCW All4 और नवंबर में Countryman SE All4 को पेश किया था। नई MINI Cooper S Convertible को भारत में सबसे सस्ती कन्वर्टिबल कार बताया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹58.50 लाख तय की गई है। कार को भारत में CBU (Completely Built Unit) के रूप में बेचा जाएगा। कंपनी के अनुसार यह कार महज 6.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

 इलेक्ट्रिक फैब्रिक रूफ बना खास पहचान

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका इलेक्ट्रिक फैब्रिक रूफ है, जो 30 किमी/घंटा की स्पीड पर भी सिर्फ 18 सेकंड में खुल जाता है और 15 सेकंड में बंद हो जाता है। इसके अलावा ‘सनरूफ मोड’ में रूफ थोड़ा पीछे खिसकता है, जिससे ओपन-एयर ड्राइविंग का अनुभव मिलता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मुख्य रूप से Volkswagen Golf GTI से माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह आज, सीएम बघेल, कुमारी शैलजा होंगी शामिल

एक्सटीरियर: आइकॉनिक MINI लुक बरकरार
डिजाइन की बात करें तो MINI की पहचान वाला लुक इसमें बरकरार रखा गया है। फ्रंट में सर्कुलर LED हेडलैंप्स, DRLs और ऑक्टागोनल ग्रिल दी गई है। साइड प्रोफाइल में 18-इंच अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जबकि पीछे की ओर यूनियन जैक डिजाइन वाली LED टेललाइट्स दी गई हैं। टेलगेट नीचे की ओर खुलता है और 80 किलोग्राम तक वजन सहन कर सकता है। कलर ऑप्शंस में ब्लैक, व्हाइट और रेड शेड्स उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें :  Flipkart का नया फंडा! सस्ते iPhone के लिए पहले खरीदें ₹5000 का पास, फिर उठाएं Big Billion Days का फायदा

इंटीरियर: प्रीमियम केबिन और OLED टचस्क्रीन
केबिन को लग्जरी टच देने के लिए ब्लैक और बेज कलर थीम का इस्तेमाल किया गया है। कार में 9.4-इंच OLED टचस्क्रीन दी गई है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करती है। फ्रंट सीट्स पावर्ड हैं और ड्राइवर सीट में मसाज फंक्शन भी मिलता है। बूट स्पेस 215 लीटर है, जो रूफ ओपन होने पर 160 लीटर रह जाता है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
MINI Cooper S Convertible में हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और हरमन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और रियर-व्यू कैमरा भी इसमें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  विरुधुनगर में मौत का धमाका! पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 18 की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
इस कन्वर्टिबल में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204hp की पावर और 300Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 237 किमी/घंटा है।

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिहाज से कार में ABS, EBD, ESC, मल्टीपल एयरबैग्स और रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि इसमें लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी नहीं दी गई है। कंपनी का दावा है कि कार यूरो NCAP मानकों के अनुरूप तैयार की गई है।

Share

Leave a Comment