मंत्री पटेल ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ पर हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की

भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम और भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को भिण्ड में "हम होंगे कामयाब" पखवाड़े के अन्तर्गत बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ पर हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने घरेलू हिंसा से बचाव और जेंडर असमानता उन्मूलन पर तैयार सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राजय सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल पखवाड़े तक ही सीमित न रहे। हमारी मानसिकता में हमेशा महिलाओं के लिए बराबरी का दर्जा, सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण की भावना होनी चाहिए। इस अवसर विधायक, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर और जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  टीबी नियंत्रण में बड़ा झटका: 76 हजार मरीज मिले, 2025 का लक्ष्य अधर में; इंदौर में 1,833 मौतों से सिस्टम चिंतित

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment