राजधानी में मॉकड्रिल: शाम 4 से रात 8 बजे तक ब्लैकआउट और आपातकालीन अभ्यास, सायरन बजने पर जाने क्या करना होगा

 भोपाल

भोपाल में  आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा के पूर्वाभ्यास के तहत बुधवार को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मॉकड्रिल के दौरान शहर के पूर्व निर्धारित दो स्थानों पर आपात स्थितियों का काल्पनिक निर्माण किया जाएगा। शाम लगभग 7:30 से 7:42 मिनट तक शहर में ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट की शुरुआत दो मिनट तक बजने वाले रेड अलर्ट सायरन से होगी, जिसकी आवाज़ ऊंची-नीची होगी। इस सायरन के बजते ही सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय और संस्थानों की सभी लाइटें बंद कर दें।

ये भी पढ़ें :  इंदौर से ओंकारेश्वर सिर्फ 25 मिनट में, भोपाल–पचमढ़ी का सफर भी 5 घंटे कम; 12 रूट पर उड़ेंगे हेलिकॉप्टर

सड़क पर चल रहे वाहन चालक भी अपने वाहन को रोकें और हेडलाइट-ब्रेकलाइट बंद रखें। ब्लैकआउट समाप्त होने का संकेत ग्रीन अलर्ट सायरन के माध्यम से दिया जाएगा, जो एक समान आवाज में बजेगा। इसके बाद सामान्य स्थिति में लौटते हुए लाइट्स चालू की जा सकती हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी भोपाल ने नागरिकों से अपील की है कि यह मॉकड्रिल केवल एक पूर्वाभ्यास है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अफवाह से बचें। इस दौरान शहर की सभी सामान्य गतिविधियाँ जारी रहेंगी। नागरिकों का सहयोग प्रशासनिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में बच्चों की मौत के बाद ऑपरेशन ‘रैट किल’ शुरू, डॉक्टर बनाएंगे रिपोर्ट; NICU पर खास फोकस

साईरन (रेड अलार्म) बजने पर यह करना होगा
जिला प्रशासन की तरफ दी गई जानकारी के अनुसार आज लगभग 7.30 बजे से 7.42 मिनिट तक ब्लैकआउट किया जायेगा. ब्लैक आउट प्रारंभ करने के लिये रैड अलर्ट साइरन (कम ज़्यादा आवाज़ में) दो मिनिट तक बजाया जायेगा।  रैड अलर्ट साइरन बजने पर सभी नागरिक अपने घर, दुकान, आफिस, संस्थान आदि की रोशनी को बंद करना होगा। सडक पर चल रहे वाहन को रैड अलर्ट साइरन बजते ही वाहन को खड़ा कर उसकी हैडलाइट और बैकलाइट को भी बंद रखा जायें। 7.42 बजे ग्रीन अलर्ट साइरन (एक समान आवाज मे) बजेगा. *ग्रीन अलर्ट साइरन“आल क्लीयर सिग्नल” है. इस साइरन के बजने के बाद लाइट्स आन की जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें :  बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के हुए 10 वर्ष पूर्ण, 22 जनवरी से 8 मार्च तक पूरे प्रदेश में होगी विभिन्न गतिविधियाँ

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment