Mohamed Salah का बड़ा फैसला: 9 साल बाद Liverpool FC को कहेंगे अलविदा

नई दिल्ली
दिग्गज फुटबॉलर मोहम्मद सलाह ने लिवरपूल एफसी को छोड़ने की घोषणा कर दी है। इस सीजन के अंत के साथ ही उनका लिवरपूल के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो जाएगा। उनके कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण नहीं होगा। इसकी घोषणा उनके साथ ही क्लब ने भी कर दी है। मोहम्मद सलाह सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। अपने भावुक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि उनके समर्थक यह खबर सीधे उनसे सुनें। उन्होंने इसे अपने ‘फेयरवेल का पहला हिस्सा’ बताया, जो दर्शाता है कि आने वाले समय में और भी विदाई संदेश सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  Siri से iOS 27 तक बड़ा बदलाव, WWDC में Apple दिखा सकता है AI का नया चेहरा

33 साल के सलाह 2017 में एसएस रोमा से लगभग 50 मिलियन डॉलर में लिवरपूल आए थे। उन्होंने 435 मैचों में 255 गोल किए, जिससे वह क्लब के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर्स में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। सलाह ने अपना नाम क्लब के महान खिलाड़ियों में दर्ज करा लिया है। लिवरपूल में अपने नौ साल के करियर के दौरान, सलाह ने टीम को कई ऐतिहासिक सफलताएं दिलाईं। क्लब की प्रीमियर लीग, यूईएफए चैंपियंस लीग, एफए कप, लीग कप, क्लब वर्ल्ड कप और यूईएफए सुपर कप जैसी बड़ी खिताबी जीत में सलाह का अहम योगदान रहा।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल 2025 में मैचों की संख्या में नहीं होगा इजाफा

व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करें तो सलाह ने चार बार प्रीमियर लीग गोल्डन बूट जीता, जिससे उन्होंने थियरी हेनरी के रिकॉर्ड की बराबरी की। 2017-18 का उनका पहला सीजन, जिसमें उन्होंने 44 गोल किए, आज भी प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शनों में गिना जाता है।

अपने विदाई संदेश में सालाह ने क्लब, शहर और फैंस के प्रति गहरी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि लिवरपूल उनके लिए सिर्फ एक क्लब नहीं, बल्कि एक भावना, इतिहास और आत्मा है। उन्होंने उन पलों को याद किया जब टीम ने जीत का जश्न मनाया और कठिन समय में साथ खड़ी रही। सलाह का अलग होना लिवरपूल के लिए एक बड़ा झटका है।

ये भी पढ़ें :  'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' रिव्यू: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग, लेकिन कहानी में रह गई कमी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment