Monsoon Session : 20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र, इस बार 23 दिनों तक चलेगी संसद

 

राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 01 जुलाई, 2023


केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को संसद के मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर बताया कि, संसद का मानसून सत्र, 20 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने आगे लिखा कि 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं।

ये भी पढ़ें :  बेंगलुरु से एक सनसनीखेज घटना, पहले बेटियों की हत्या फिर मां ने लगा ली फांसी, काम से लौटे पिता ने दी जान

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार मानसून सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल ला सकती है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल इस के विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं। मानसून सत्र के दौरान मोदी सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश पर विधेयक ला सकती है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी लगातार विरोध कर रही है।

ये भी पढ़ें :  PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना...कहा- 2004 से 2014 तक आजादी के बाद सबसे अधिक घोटालों का दशक रहा

संसद का मानसून सत्र इस बार काफी हंगामेदार होने की संभावना है। मणिपुर हिंसा को लेकर भी सदन में काफी जोरदार बहस देखने को मिल सकती है। कांग्रेस मानसून सत्र को लेकर आज शाम बैठक करने वाली है। जिसमें मोदी सरकार को यूसीसी और मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों पर घेरने की रणनीति तय की जा सकती है।

ये भी पढ़ें :  सीजी पीएससी घोटाला : CM साय ने X पर लिखकर अभ्यर्थियों को किया आश्वस्त, X पर लिखा – ‘मेरे सभी बच्चों को आश्वस्त करता हूँ कि आपके साथ हुए अन्याय का हिसाब होगा, गुनहगार बचेंगे नहीं …’

संसद का मानसून सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। मानसून सत्र पहला सत्र है जो नये भवन में संसद का सत्र पहली बार आयोजित होने जा रहा है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदा सरकार का ये अंतिम मानसून सत्र होगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment