भोपाल–देवास राज्य राजमार्ग पर कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन के लिये एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

भोपाल–देवास राज्य राजमार्ग पर कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन के लिये एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

भोपाल

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मध्य भोपाल–देवास राज्य राजमार्ग पर कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव एवं विकास आयुक्त श्रीमती दीपाली रस्तोगी की उपस्थिति में एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव तथा ग्रामीण विकास विभाग के संचालक छोटे सिंह द्वारा संपादित किया गया।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में SIR समीक्षा में बड़ी लापरवाही, कलेक्टर ने BLO और सुपरवाइजर को सस्पेंड किया

इस समझौते का उद्देश्य भोपाल–देवास राज्य राजमार्ग के अंतर्गत आने वाले शहरी निकायों एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों में फुली मैकेनाइज्ड वाहन-माउंटेड रोड वैक्यूम लिटर कलेक्शन मशीन के माध्यम से सड़क की नियमित सफाई, रख-रखाव तथा अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करना है।

एमओयू के तहत जिला पंचायत सीहोर परियोजना की निगरानी, विभागीय समन्वय एवं कचरा निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। वहीं एमपीआरडीसी के टोल ठेकेदार (Concessionaire) द्वारा मशीन का संचालन, चालक तथा ऑपरेटर की तैनाती, ईंधन की व्यवस्था, मशीन का रख-रखाव तथा दैनिक रिकॉर्ड संधारण की जिम्मेदारी निभाई जाएगी।

ये भी पढ़ें :  सीएम मोहन यादव का जन्मदिन आज, महाकाल का आशीर्वाद लेने आ सकते हैं उज्जैन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment