किसानों को उपज बेचने में मदद करता है एमपी फार्म गेट ऐप : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि "एमपी फार्म गेट" मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप है। यह किसानों को अपनी फसलों की बिक्री एवं बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद करता है। इस ऐप के माध्यम से किसान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पादों को आसानी से बेच सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  एमपी की इस सबसे बड़ी परीक्षा में एक सब्जी बेचने वाले का बेटा बना अफसर, मिली असिस्टेंट डायरेक्टर की पोस्ट

मंत्री कंषाना ने कहा है कि यह ऐप किसानों को उपज बेचने में सुरक्षित लेन-देन की सुविधा प्रदान करता है। यह ऐप एमपी स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड और एनआईसी एमपी द्वारा विकसित किया गया है। गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment