बिलासपुर में नड्डा की हुंकार…BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 30 जून, 2023

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सेवा, समर्पण, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने न्यायधानी बिलासपुर के रेलवे मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक विशाल आमसभा को संबोधित किए।

ये भी पढ़ें :  आज ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ, तीन एकड़ में बघेल करेंगे पौधारोपण


इस जनसभा में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी।

सभा को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित अनेक नेताओं ने सम्बोधित किया। आज के इस विशाल जनसभा में भाजपा छ.ग. प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, सांसद संतोष पांडे सहित सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष्गण, जनप्रतिनिधिगण भारी संख्या में उपस्थित थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment