नईम ने अमित बनकर महिला का दो साल तक शारीरिक शोषण किया, फिर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया

 भोपाल
राजधानी में लव-जिहाद का एक नया मामला सामने आया है, जहां नईम खान नामक मुस्लिम युवक ने अमित बनकर हिंदू महिला से दोस्ती की। कठिन समय में उसकी मदद कर विश्वास जीता। उसके बाद दो साल तक शारीरिक शोषण किया।

महिला को युवक के मुस्लिम होने की खबर लगी, तो आरोपी ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। नईम ने हिंदू महिला को पूजा करने से रोका। उस पर दरगाह जाने, रोजा रखने व बुर्का पहनने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं उसने महिला के 14 वर्षीय बेटे का खतना करवाने को भी कहा।

ये भी पढ़ें :  कलेक्टर्स व्यवस्थित ढंग से करायें खाद का वितरण : कृषि मंत्री कंषाना

तंग आकर महिला ने यह बात हिंदू संगठनों तक पहुंचाई, जिसके बाद सोमवार शाम को महिला ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ कमलानगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नईम खान के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधीनियम, दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
पति से अलग रह रही थी महिला

ये भी पढ़ें :  हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन युवकों को पकड़ा, दो नाबालिग हिंदू लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे

    कमलानगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे के अनुसार 38 वर्षीय महिला बीते करीब 8 वर्ष से अपने पति से अलग रह रही है। करीब 3 साल पहले उसकी मुलाकात बरखेड़ा पठानी में रहने वाले नईम खान से हुई थी। नईम ने तब अमित बनकर महिला को परिचय दिया था।

नईम खुद भी शादीशुदा है, लेकिन उसने महिला से यह बात छुपाकर रखी। वह बोरवेल की मशीन का काम करता है, जिससे आर्थिक रूप से सक्षम है। महिला का सहयोग करता रहा। कुछ समय बाद दोनों के बीच दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई।
महिला को पिछले दिनों आरोपी के मुस्लिम होने का पता चला, तो उसने रिश्ते का विरोध किया। उसके बाद नईम ने महिला से शादी करने की बात कही। उसे पूजा करने व मंदिर जाने से रोकना शुरू किया। दरगाह जाने का दबाव बनाया। उसके प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने शिकायत की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें :  स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment