नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का रेन बसेरा औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नर्मदापुरम
नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीना अपने बेबाक और तेज अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आईपीएस सोनिया मीना और एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह ने  रात 10 बजे अचानक शहर का निरीक्षण किया। दो घंटे तक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सेठानी घाट का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। कलेक्टर-एसपी ने रैन बसेरों में साफ-सफाई, भिक्षावृत्ति और स्नान पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। कई कमियों पर नगर पालिका और अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई।

ये भी पढ़ें :  देवेंद्र फडणवीस की आज ताजपोशी, PM मोदी, नायडू और CM नीतीश सहित शामिल होंगे NDA के ये दिग्गज

गंदगी दिखने पर लगा दी फटकार

कलेक्टर और एसपी ने सबसे पहले रैन बसेरों का रुख किया। वहां 18-20 लोगों को आराम करते हुए पाया। लेकिन चादरें गंदी और कमरे गंदे देखकर कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी हिमेश्वरी पटले को फटकार लगाई। कलेक्टर ने फटकार लगाते हुए कहा कि समय समय पर चादरों की सफाई कराएं। रैन बसेरों में नियमित साफ-सफाई और मरम्मत के निर्देश भी दिए।
भिक्षावृत्ति करने वालों के लिए पुनर्वास के निर्देश

ये भी पढ़ें :  BCCI ने आईपीएल के आगामी चरण में गेंद पर लार के इस्तेमाल से प्रतिबंध हटाया, गेंदबाजों को मिलेगा फायदा

बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति करने वाले लोग मिले। कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय और डिप्टी कलेक्टर डॉक्टर बबीता राठौर को इन लोगों के पुनर्वास के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि घाट, बस स्टैंड और अन्य जगहों पर भिक्षाटन करने वालों का पुनर्वास कराया जाए। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, दुकानदारों और आरपीएफ जवानों से भी बातचीत की।
स्थानीय प्रशासन में मचा हड़कंप

कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए कि रेन बसेरों में रहने वालों के समग्र आईडी बनाए जाएं। ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर रात में सेठानी घाट स्थित नर्मदा मंदिर भी पहुंचीं। वहां पंडित गोपाल खडडर से स्नान पर्व की तैयारियों पर चर्चा की। घाट पर रहने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस औचक निरीक्षण से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को सुबह जाकर कलेक्टर-एसपी के निरीक्षण की जानकारी मिली।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment