केले की प्राकृतिक खेती ने बदल दी कृषक पूरनलाल की तकदीर

भोपाल

नया दौर, नया दौर की नई बात। परम्परागत खेती अब गुजरे वक्त की बात हो गई है। अब दौर प्राकृतिक और उन्नत खेती का है। प्राकृतिक खेती से होने वाली उपज की आजकल भारी मांग है और इसमें फायदा भी बहुत है। प्राकृतिक खेती के इन्हीं फायदों से प्रभावित होकर किसान पूरनलाल ने अपने खेत में प्राकृतिक पद्धति से केले की खेती करना प्रारंभ कर दिया। उन्होंने टिश्यू कल्चर से तैयार जी-9 किस्म का केला लगाया। बड़ी मात्रा में केलों का उत्पादन कर पूरनलाल ने इस साल मात्र एक एकड़ में की गई केला पैदावार बेचकर 4 लाख रूपये कमा लिये हैं। अब तो पूरनलाल अपने सारे खेत में प्राकृतिक खेती से ही पैदावार ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के शासकीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा समय-सारणी जारी

अपनाते है समन्वित खेती

किसान से केला व्यापारी बनने वाले पूरनलाल इनवाती छिन्दवाड़ा जिले के हरई ब्लॉक के भुमका गाँव में रहते हैं। पूरनलाल प्राकृतिक पद्धति से केले की खेती के अलावा जहाँ बैंगन, टमाटर, मक्का की फसल ले रहे हैं, वहीं उन्होंने अपने खेत में आम, कटहल, आंवला, सेब, एप्पल बेर, ड्रेगन फ्रूट, नीबू, संतरा और काजू के पौधे भी लगाये हैं। पूरनलाल ने अपने खेत में ड्रिप इरीगेशन सिस्टम (टपक सिंचाई पद्धति) लगा रखा है। वह अपनी फसल के अवशेषों का समुचित प्रबंधन कर इससे खाद भी पैदा कर रहे हैं। यही खाद इनकी फसल के लिये अमृत का काम कर रही है। इससे उनके खेत की मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है। साथ ही मिट्टी की उर्वरकता भी बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें :  राजभवन में समामेलित विशेष निधि प्रबंध समिति की 24वीं बैठक सम्पन्न

जाने जाते है छिंदवाड़ा केला के नाम से

पूरनलाल बताते हैं कि उनके खेत का केला जबलपुर मंडी में "छिन्दवाड़ा का केला" नाम से प्रसिद्ध हो गया है। सामान्य केला जहाँ 15 से 18 रूपये प्रति किलो बिकता है। वहीं उनका प्राकृतिक पद्धति वाला केला 25 रूपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में धान खरीद और मिलिंग में बड़े घोटाले की रकम 150 करोड़ रुपये के पार

कैश क्राप से अर्जित लाभ में हुई वृद्धि

पूरनलाल प्राकृतिक खेती के अलावा कड़कनाथ मुर्गा पालन, बकरी पालन के साथ मछली पालन व्यवसाय भी कर रहे हैं। खेती की लगभग हर विधा को पूरनलाल ने अपना लिया है। पूरनलाल के पास कुल 6 एकड़ कृषि भूमि है। इसमें समन्वित तरीके से विभिन्न प्रकार के फलों व सब्जियों की पैदावार एवं लाईव कैश क्राप लेकर वे एक साल में तकरीबन 10 लाख रूपये का लाभार्जन कर रहे हैं। पूरनलाल की प्रगतिशीलता से क्षेत्र के दूसरे किसान बेहद प्रभावित हैं। वे भी इनसे परामर्श लेकर अब प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment