नई Defender हुई लॉन्च, दमदार इंजन और स्टाइलिश लुक के साथ धमाकेदार एंट्री

नई दिल्ली

ब्रिटिश ऑटोमेकर लैंड रोवर ने भारत में अपनी आइकॉनिक एसयूवी का स्पेशल वर्ज़न Defender 110 Trophy Edition लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और पावरफुल इंजन से लैस इस स्पेशल एडिशन एसयूवी की कीमत 1.3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. यह लिमिटेड-एडिशन मॉडल खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग का शौक है.

खास लुक और एक्सक्लूसिव एडिशन

डिफेंडर ट्रॉफी एडिशन दो नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी. जिसमें डीप सनग्लो येलो और केस्विक ग्रीन कलर शामिल है. लुक और डिज़ाइन की बात करें तो इसमें ब्लैक-आउट रूफ, बोनट, स्कफ प्लेट्स, व्हील आर्चेज और साइड क्लैडिंग दी गई है जो इसे और भी मस्क्युलर लुक देती है. बोनट और C-पिलर पर खास Trophy Edition डेकल्स भी नज़र आते हैं जो इसे और भी यूनिक स्टाइल देते हैं.

ये भी पढ़ें :  Xiaomi Pad 8 Review,144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस, क्या यह टैबलेट बन पाएगा आपका मिनी लैपटॉप?

इस लिमिटेड एडिशन वर्ज़न में 20-इंच ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर ग्राहक ऑल-सीज़न या ऑल-टेरेन टायर्स का विकल्प चुन सकते हैं. साथ ही, ऑफ-रोडिंग के लिए ऑप्शनल ऐक्सेसरीज़ भी दी जा रही हैं जैसे कि हेवी-ड्यूटी रूफ रैक, ब्लैक डिप्लॉयबल साइड लैडर, साइड पैनियर्स और ब्लैक स्नॉर्कल. इसके अलावा खरीदार अपनी गाड़ी को स्क्रैच से बचाने के लिए दोनों रंगों में मैट प्रोटेक्टिव फिल्म का विकल्प भी चुन सकते हैं.

कैसा है एसयूवी का इंटीरियर 

कैबिन के अंदर इबोनी विंडसर लेदर सीट्स, डोर सिल्स पर Trophy ब्रांडिंग वाले LED प्लेट्स, और डैशबोर्ड के क्रॉसबीम पर एक्सटीरियर कलर की फिनिश दी गई है. वहीं, इसके लेज़र-एच्च्ड एंडकैप्स पर भी ट्रॉफी के बैजिंग को बारीकी से उकेरा गया है. कंपनी ने इसके केबिन को प्रीमियम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 

ये भी पढ़ें :  उत्तराखंड की बारिश से यूपी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, कड़ा धाम के घाट जलमग्न

इंजन और परफॉर्मेंस

Defender 110 Trophy Edition में 3.0-लीटर इनलाइन-6 ट्विन-टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 350hp की पावर और 700Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और स्टैंडर्ड फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलता है. कंपनी के मुताबिक यह एसयूवी महज 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 191 किमी/घंटा तक जाती है.

क्या है 'Trophy Edition' की कहानी?

असल में, ट्रॉफी एडिशन की जड़ें 1980 में शुरू हुए कैमल ट्रॉफी (Camel Trophy) इवेंट से जुड़ी हैं, जिसे ‘The Olympics of 4×4’ भी कहा जाता था. इस इंटरनेशनल ऑफ-रोडिंग कंपटीशन में शुरुआती वर्षों में जीप का इस्तेमाल हुआ, लेकिन बाद में लैंड रोवर इसका ऑफिशिलयल व्हीकल पार्टनर बन गया.

ये भी पढ़ें :  शिवराज सिंह के साथ बैठक में गिनाए कारण, केंद्र की इस योजना को बंगाल में लागू नहीं करेंगी ममता सरकार

लैंडरोवर के लगभग सभी मॉडल, जैसे रेंज रोवर, सीरीज थ्री, लैंड रोवर 90, डिफेंडर, डिस्कवरी और फ्रीलैंडर इस ट्रॉफी में इस्तेमाल किए गए थे. इन्हीं वाहनों का क्लासिक 'Sandglow' कलर स्कीम आज की नई डिफेंडर 110 ट्रॉफी एडिशन में दोबारा देखने को मिलता है. कुल मिलाकर, यह SUV सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि Land Rover की उस ग्लोरी का जश्न है जिसने दशकों तक ऑफ-रोडिंग को एक कला में तब्दील किया है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment