रेलवे की नई पहल: स्टेशनों और कॉलोनियों में मिलेगा शुद्ध पानी, भोपाल मंडल ने शुरू किया सफाई अभियान

भोपाल

वेस्ट सेंट्रल रेलवे के भोपाल रेल मंडल ने जल गुणवत्ता सुधारने के लिए अहम कदम उठाया है। रेलवे परिसर और कालोनियों में स्थित पानी की टंकियों की अब मशीनों से नियमित सफाई कराई जाएगी। इस कार्य पर अगले दो वर्षों में करीब 34.60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
आधुनिक मशीनों से होगी टंकियों की सफाई

ये भी पढ़ें :  रेलवे मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई: बिना टिकट यात्री और स्टॉल्स पर ठोका ₹79,600 का जुर्माना

इस योजना के तहत फिल्टर प्लांट, विभिन्न रेलवे स्टेशनों, ईस्ट और वेस्ट कालोनी, भोपाल व निशातपुरा कालोनी में बने ओवरहेड टैंक और भूमिगत जल टंकियों की सफाई आधुनिक मशीनों से की जाएगी। मशीनों की मदद से टंकियों में जमी गाद, कचरा और अन्य अशुद्धियों को हटाया जाएगा, जिससे पानी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश उद्योग तथा निवेश के क्षेत्र में बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दूषित पानी और बीमारियों से मिलेगी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नियमित सफाई से पानी के दूषित होने की संभावना कम होगी और कर्मचारियों व रहवासियों को स्वच्छ पानी मिल सकेगा। हबीबगंज स्टेशन क्षेत्र में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी, जहां सभी जल भंडारण टंकियों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
जल आपूर्ति व्यवस्था होगी और मजबूत

ये भी पढ़ें :  देवास, रतलाम, नीमच, मंदसौर और बैतूल के 23 मैत्री कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

रेलवे का मानना है कि इस पहल से जल जनित बीमारियों के खतरे में कमी आएगी। आधुनिक तकनीक के उपयोग से कम समय में अधिक प्रभावी और सुरक्षित तरीके से सफाई संभव होगी, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था और मजबूत बनेगी।

 

Share

Leave a Comment