नक्सल मामले से जुड़े दो लोगों के घर एनआईए ने मारा छापा

 सुकमा

नक्सल मामले से जुड़े हुए दो लोगों के घर मे एनआईए ने छापा मारा है। एनआईए की टीम सुबह से दोनों के घर मे छानबीन कर रही है। जिसमें एक को 25 सितंबर के दिन स्थानीय पुलिस ने नक्सल मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री हुई स्मार्ट, नवा रायपुर में देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय शुरू

गुरुवार सुबह एनआईए की टीम जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर दबिश देने पहुंच गई। टीम के साथ स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी जो घर के बाहर तैनात की गई थी।

मंतोष मंडल जिसे स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। मंतोष मंडल पर नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क का आरोप लगा था।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से अग्रसर: अब तक 4106 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त घोषित

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment