31 जुलाई के बाद बिना सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा नहीं

नई दिल्ली
 अगर आप डीटीसी की बसों में सफर करती हैं और अभी तक सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है तो बनवा लीजिए। क्योंकि बसों में महिलाओं को पिंक टिकट नहीं मिलेगा। बस में मुफ्त सफर के लिए सहेली पिंक कार्ड अनिवार्य होगा। जिसे टैप करके मुफ्त यात्रा की सुविधा ले सकेंगी। दिल्ली में मार्च से अब तक कुल 10 लाख से अधिक महिलाएं अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बना चुकी है।

डीटीसी अधिकारियों के अनुसार बसों में रोजाना औसतन 6-7 लाख महिलाएं सफर करती हैं। हालांकि अभी तक 10 लाख से अधिक महिलाएं, यह कार्ड बनवा चुकी हैं। लेकिन देखने में आया है कि कुछ महिलाएं अभी भी बिना पिंक कार्ड के सफर कर रही हैं। महिलाओं में से 15-20 फीसदी ही महिलाएं सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड से सफर कर रही है। यानी बाकी महिलाएं पिंक टिकट लेकर चल कर ही है। जबकि परिवहन विभाग की ओर से बार-बार महिलाओं से पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाने की अपील की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  लवकुश चौराहा पर 174 करोड़ की लागत से डलब डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, एक साल में होगा तैयार

31 जुलाई के बाद पिंक स्मार्ट कार्ड अनिवार्य
सरकार के मुताबिक अब दिल्ली में पर्याप्त संख्या में सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बन चुके है। फिर भी किसी को दिक्कत न हो इसलिए कार्ड बनवाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। हमने 31 जुलाई तक का समय तय किया है कि उसके बाद सिर्फ सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के जरिए ही महिलाएं बस में मुफ्त सफर कर पाएंगी। डीटीसी उससे पहले महिला यात्रियों को सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए जागरूक भी करेगी।

पिंक कार्ड बनाने के लिए दिल्ली का आधार नंबर जरूरी
दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त सफर की योजना 2019 में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने शुरू किया था। मौजूदा सरकार ने भी 2026-27 में इसके लिए 450 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। मार्च से 58 सेंटर्स पर पिंक स्मार्ट कार्ड बनाने का काम चल रहा है। दिल्ली में 12 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं अपना पिंक स्मार्ट कार्ड बन सकती है। इसके लिए दिल्ली का आधार नंबर जरूरी है।
दिल्ली में बस डिपो की सूची (DTC Bus Depot List)

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश से आई ‘समुद्र की रानी’, खुश हैं लोग लेकिन दुकानदारों की चिंता बढ़ी – जानिए वजह

पूर्वी क्षेत्र (East Zone)
    ईस्ट विनोद नगर (East Vinod Nagar)
    गाजीपुर (Gazipur)
    हसनपुर (Hasanpur)
    राजघाट 1 और 2 (Rajghat-1 & 2)
    नंदन नगरी (Nand Nagari)

उत्तरी क्षेत्र (North Zone)
    जीटीके (GTK)
    नरेला (Narela)
    रोहिणी (Rohini 1, 2, 3, 4 और सेक्टर-37)
    बीबीएम (BBM Depot)
    कोहाट एन्क्लेव (Kohat Enclave)
    रिठाला (Rithala)
    कंझावला (Kanjhawla)

ये भी पढ़ें :  दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप! साइबर अटैक की अफवाह, ऑटोमेशन ठप होने से उड़ी फ्लाइट देरी की चिंगारी

दक्षिणी क्षेत्र (South Zone)
    अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar)
    कालकाजी (Kalkaji)
    श्रीनिवास पुरी (Sri Niwas Puri)
    सरोजनी नगर (Sarojini Nagar)
    नेहरू प्लेस (Nehru Place)
    ओखला (Okhla)

पश्चिमी क्षेत्र (West Zone)
    हरि नगर 1 और 2 (Hari Nagar-1 & 2)
    द्वारका सेक्टर 2, 8 और 22 (Dwarka Sec-2, 8, 2)
    ढिचाऊ कलां (Dichaun Kalan)
    नांगलोई (Nangloi)
    पीरागढ़ी (Peera Garhi)
    मायापुरी (Mayapuri)
    केशवपुर (Keshopur)
    शादीपुर (Shadipur)

पिंक कार्ड बनवाने की प्रक्रिया और योग्यता
    आवेदक महिला या लड़की की आयु 12 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए。
    दस्तावेज के रूप में केवल दिल्ली का मूल आधार कार्ड लगेगा
    वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए आपको स्वयं केंद्र पर जाना होगा

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment