इम्युनिटी ही नहीं आपकी बोन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है कच्चे आम की चटनी, जानिए इसे बनाने का हेल्दी तरीका….

 

हेल्थ डेस्क, न्यूज राइटर, 18 अप्रैल, 2023

गर्मियों का मौसम आते ही सबसे पहले आम याद आता है। आपको तो यह बात पता ही होगा की कच्चे आम कैरी को कहा जाता है। जिस प्रकार भारत में आम लोकप्रिय है ठीक वैसे ही कैरी की चटनी यहाँ काफी मन से खाई जाती है। इस मौसम में ये सिर्फ स्वादिष्ट लगती है, बल्कि इसे खाने से कई तरह के फायदे भी होते हैं।

कैरी की चटनी को खाने के बाद पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही ये आपके शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मददगार होती है। अगर आप इसे लंच में या स्नैक्स के साथ खाएंगे तो खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा। आज की खबर में हम आपको कैरी की चटनी बनाना सिखाएंगे, ताकि आप भी आसान तरीके से इसे बनाकर इसका लाभ ले पाएं। इसे बनाना बेहद ही आसान हैं।

 

तो आइये जानते है कैरी की चटनी बनाने का आसान तरीका…

ये भी पढ़ें :  Monsoon Tips : बारिश के मौसम में खुद को बीमार होने से बचाने के लिए इन 10 बातों का रखें ध्यान

कैरी की चटनी के लिए सामग्री

2 कैरी (कच्चे आम)
हरा धनिया लगभग 200 ग्राम
5 से 6 हरी मिर्च
7 से 8 कली लहसुन (वैकल्पिक)
भुना जीरा 1/2 टी स्पून
आप चाहे तो नारियल के टुकड़े 2
नींबू रस 1 टी स्पून
चीनी 1 टी स्पून
नमक भी स्वादानुसार
पानी डाले जरूरत के अनुसार

विधि

कैरी की चटनी बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले कैरी को अच्छे से धो लें। अब इसे सूती कपड़े में बांध कर अच्छे से सुखा लें। सुखाने के बाद इसे छीलकर आप कैरी को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें। इसके बाद हरे धनिए मिर्च और लहसुन को भी धो कर काट लें। अब इसे पीसने के लिए एक जार ले लें अब इस जार में ये सारा सामान डाल दें।

इसके साथ ही भुना जीरा, नारियल के टुकड़े, 1 चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक और 1 चम्मच नींबू का रस डालें। इस जार को बंद करके एक बार मिक्सी चला दें। एक बार दरदरा पीसने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी और डालें और फिर बंद करके अच्छे से पीस लें। जब ये अच्छे से पिस जाए तो इसे एक कटोरे में निकाल लें और स्टोर करके फ्रिज में रखें। आप चाहे तो खाने के साथ-साथ इसे स्नैक्स के साथ भी खा सकते है।

ये भी पढ़ें :  सेहत का ख्याल रखने वाली बेहतरीन मोबाइल एप्लिकेशन

अब जानें सेहत के लिए क्यों इतनी खास है आम की चटनी

1. कब्ज की समस्या में कारगर है
कच्चे आम से बनी चटनी का सेवन कब्ज सहित पेट की कई अन्य समस्याओं से राहत पाने में मदद करता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को संतुलित रखते हुए पेट से जुडी अन्य समस्याओं में कारगर होते हैं। आम में मैंगिफरिन (Mangiferin) नामक कंपाउंड पाए जाते हैं जिसमें लैक्सेटिव गुण होता है, जो मल को मुलायम बना देता है और इसे आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है।

2. हड्डियों की सेहत को बनाये रखे
कच्चे आम में मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण माइक्रोन्युट्रिएंट्स की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इस प्रकार आम की चटनी बोन फंक्शन को इम्प्रूव करती है और हड्डियों को मजबूत बनाती है। साथ ही इन्हे डैमेज जाने से प्रोटेक्ट करती है।

ये भी पढ़ें :  नवी मुंबई में सामाजिक मर्यादाओं पर हुए सवाल खड़े, रोड़ पर चलती AC बस में कपल ने बनाए शारीरिक संबंध

3. इम्युनिटी बूस्टर है कच्चा आम
इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया के प्रभाव को कम कर देती हैं। साथ ही इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं जिससे इम्मुनिटी अधिक प्रभावी रूप से काम करती है।

4. आखों की रौशनी को बनाये रखता है
कच्चे आम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए मौजूद होता है। विटामिन ए आंखों की रौशनी को लंबे समय तक बनाये रखता है। ऐसे में इस गर्मी कच्चे आम की मसालेदार चटनी को अपनी नियमित डाइट का हिस्सा बनाएं। यह आंखों को पर्याप्त पोषण प्रदान करने के साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया के प्रभाव से बचाव में मदद करेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment