पोषण भी-पढ़ाई भी पर एक दिवसीय कार्यशाला 18 मार्च को

भोपाल
"पोषण भी-पढ़ाई भी" कार्यक्रम के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला बाल विकास विभाग के संभागीय संयुक्त संचालकों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारियों के उन्मुखीकरण के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भोपाल के होटल रेडिसन में 18 मार्च को प्रात: 9:30 बजे किया जा रहा है। महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया इस कार्यशाला का शुभारंभ करेंगी।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की घेराबंदी भी की जा रही, जाने क्यों

केन्द्र सरकार के "पोषण भी-पढाई भी" कार्यक्रम के तहत प्रदेश की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकताओं को नेशनल करिकल्म फॉर अर्ली चाईल्डहूड केयर एण्ड एजुकेशन 2024 (आधारशिला) एवं नेशनल फ्रेमवर्क फॉर अर्ली चाईल्डहूड स्टीमूलेशन 2024 (नवचेतना) के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। दो चरणों में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 से 22 मार्च 2025 और 24 से 26 मार्च को होगा।

ये भी पढ़ें :  प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति के बीच एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई, सरकार को फटकार

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पालकों को बाल विकास को प्रेरित करने के संबंध में जागरूक करने, पोषण संबंधी गतिविधियों, 3-6 वर्ष के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और बच्चों में दिव्यांगता एवं विकास में देरी के संबंध में पालकों को जागरूक करने जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  मंदिरा बेदी ने 40 पार महिलाओं के लिए साझा किया फिटनेस का आसान फॉर्मूला, 53 की उम्र में भी दमदार

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment